Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pregnancy test of unmarried woman boxer

महिला बॉक्सरों का कराया गया प्रेगनेंसी टेस्ट

Thu, 06 Nov 2014 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Nov 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
pregnancy test of unmarried woman boxer

पहले सरिता देवी मामले को लेकर सुर्खियों में रही महिला बॉक्सिंग अब नए विवादों में घिर गई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने जा रही महिला बॉक्सिंग टीम का प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया है।

विज्ञापन


जेजू (कोरिया) में 13 नवंबर से होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए 10 महिला बॉक्सर चयनित की गई हैं। इनमें आठ का प्रेगनेंसी टेस्ट दिल्ली में एक निजी लैब से कराया गया है।
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद साई के स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. पीएसएम चंद्रन ने आपत्ति जताते हुए इसे मानवाधिकारों का हनन बताया है। उनका कहना है कि किसी भी अविवाहित महिला का प्रेगनेंसी टेस्ट अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टीम में शामिल कुछ महिला बॉक्सरों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर अमर उजाला को बताया कि उनके साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। उन्हें इससे पहले कई बार प्रेगनेंसी टेस्ट कराने पड़े हैं।

Trending Videos

नहीं खेल सकतीं प्रेगनेंट खिलाड़ी

pregnancy test of unmarried woman boxer

टीम में शामिल कुछ महिला बॉक्सरों ने खुलासा किया कि कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से पहले उन्हें प्रेगनेंसी टेस्ट कराना पड़ा है। यहां तक नेशनल चैंपियनशिप में खेलने के लिए भी उन्हें यह टेस्ट कराना पड़ा।

हैरानी की बात यह है कि टीम की ज्यादातर सदस्य अविवाहित हैं। हालांकि आईबा के नियम यही कहते हैं कि महिला बॉक्सर को कंपटीशन में खेलने से पहले खुद लिखित में घोषित करना पड़ता है कि वह गर्भवती है या नहीं।

गर्भवती होने की स्थिति में बॉक्सर कंपटीशन में नहीं खेल सकती है। लेकिन नियमों में यह कहीं नहीं लिखा है कि इसके लिए प्रेगनेंसी टेस्ट कराना होगा। वहीं इस मामले में बॉक्सिंग इंडिया की ओर से टेस्ट कराने को कहा।

सूत्र बताते हैं कि इसके लिए साई ने भी अपनी मंजूरी दी। हालांकि साई के एक अधिकारी ने टेस्ट कराने की बात से इंकार किया।

टीम के साथ जेजू जा रहे टीम डॉक्टर निरमोलक सिंह का कहना है कि इस बार की चैंपियनशिप में बॉक्सरों की गर्भवती रिपोर्ट के लिए मेडिकल सर्टीफिकेट मांगा गया है।

ऐसा बॉक्सरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। यही कारण है टीम के सदस्यों का प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया है। वह कहते हैं कि यह एक आम प्रक्रिया है।

डॉ. चंद्रन का कहना है कि आईबा के नियम प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की बात नहीं कहते हैं। हां उन्हें लिखित में खुद घोषणा जरूर करनी होती है। तभी वह इसका विरोध कर रहे हैं। अगर किसी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकल आती है तो इस खुलासे के बाद उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed