फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pre exam counseling for cbse's students from today

प्री एग्जाम काउंसलिंग आज से, दूर करें परीक्षा का तनाव

Fri, 01 Feb 2013 08:24 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
pre exam counseling for cbse's students from today

परीक्षा से पहले होने वाले तनाव से छात्रों को दूर रखने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सोलहवीं प्री एग्जाम काउंसलिंग आज से शुरू हो रही है। देशभर के छात्र सेंट्रलाइज्ड टोल फ्री नंबर पर फोन कर परीक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर अपनी समस्या से निजात पा सकेंगे। छात्रों को यह सुविधा एक फरवरी से 17 अप्रैल तक मिलेगी।

विज्ञापन


अमर उजाला भी देगा सवालों के जवाब

परीक्षा से संबंधित सवालों के जवाब आपको हिंदी दैनिक अमर उजाला में भी मिलेंगे। छात्र अपनी समस्या अमर उजाला के साप्ताहिक कॉलम में भेज सकते हैं। उसके बाद बोर्ड के विशेषज्ञ उनके जवाब अखबार के  माध्यम से देंगे। छात्रों को यह सुविधा फरवरी में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


अशक्त छात्रों के लिए अलग व्यवस्था
बोर्ड इस बार भी अशक्त छात्रों के लिए अलग से काउंसलिंग की व्यवस्था कर रहा है। हेल्पलाइन पर जैसे ही ऐसे छात्रों के फोन की जानकारी मिलेगी, लाइन सीधे विशेषज्ञों को ट्रांसफर कर दी जाएगी। छात्र टोल-फ्री नंबर पर फोन करके, अखबारों में प्रश्नोत्तर कॉलम और सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्री एग्जाम बोर्ड काउंसलिंग से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर के लिए एक ही टोल फ्री नंबर

परीक्षार्थी टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर फोन कर जानकारी मांग सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर पर देश के किसी कोने से बिना पैसा खर्च किए परीक्षा से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। हेल्पलाइन पर सामान्य जानकारी ऑपरेटर देगा और परीक्षा संबंधी तनाव के लिए छात्रों को प्रिंसिपल या विशेषज्ञों से बात करवाई जाएगी।

सीबीएसई ने इस वर्ष 66 प्रिंसिपल, प्रशिक्षित काउंसलर और मनोवैज्ञानिक चुने हैं। इनमें से 56 भारत में और दस विदेश संयुक्त अरब, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, कुबैत, ओमान और टोक्यो में भी होंगे।


सीबीएसई चेयरमैन भी जुड़ेंगे छात्रों से

काउंसलिंग में प्रिंसिपल, मनोवैज्ञानिक और काउंसलर ही नहीं, सीबीएसई चेयरमैन भी मदद करेंगे। छात्र बोर्ड के मल्टी टायर सिस्टम के जरिए भी काउंसलिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके तहत वह सीबीएसई चेयरमैन के अलावा परीक्षा नियंत्रक और डायरेक्टर एकेडमिक से sadhanap.cbse@nic.in, mcsharma2007@rediffmail.com. पर परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर भी हेल्पलाइन लिंक से परीक्षा और अन्य जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed