{"_id":"6850d3ae-5360-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"prayers-for-ajmal-kasab-at-mosque-police-launch-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाब के लिए मस्जिद में नमाज पढ़े जाने की जांच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कसाब के लिए मस्जिद में नमाज पढ़े जाने की जांच
कोच्चि/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कोच्चि की एक मस्जिद में पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब के लिए नमाज पढ़े जाने की जांच कर रही है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले में दोषी करार दिए गए कसाब को नवंबर में फांसी दे दी गई थी।
विज्ञापन
त्रिक्काकारा के पास स्थित एक मस्जिद में 23 नवंबर को जुमा की नमाज के बाद एक इमाम ने आतंकी कसाब के लिए नमाज अता की। नमाज के बाद मौजूद लोगों ने मृतक की आत्मा के लिए दुआ मांगी। बताया जाता है कि इमाम ने मृतक लोगों में कसाब का भी नाम लिया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने मस्जिद के अधिकारियों और उस दिन की नमाज में शामिल लोगों से इस बारे में पूछताछ की है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद मस्जिद की प्रबंधन कमेटी ने इमाम को पद से हटा दिया। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है। पाकिस्तान स्थित लश्कर ए ताइबा के आतंकी कसाब को 21 नवंबर को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन