{"_id":"f32ff3ddec7d69b674308a908242b15a","slug":"prayagraj-express-engine-fail-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज एक्सप्रेस का इंजन फेल, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रयागराज एक्सप्रेस का इंजन फेल, टला बड़ा हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से इलाहाबाद जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस का इंजन रविवार रात दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित दादरी रेलवे स्टेशन के पास फेल हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में अधिकारियों ने गाजियाबाद लोको शेड से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया, लेकिन दूसरा इंजन भी अचानक चोला में बोगी से अलग हो गया। इसके चलते ट्रेन चोला में फिर खड़ी हो गई।
विज्ञापन
इंजन के अलग होने की सूचना से रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने ट्रेन चालक ने मोबाइल पर संपर्क किया। इसके बाद इंजन दोबारा खानपुर रेलवे स्टेशन से आया और बोगियों को जोड़कर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
एसएस खुर्जा जंक्शन भरतराम ने बताया रविवार रात 11.45 बजे नई दिल्ली से इलाहाबाद जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस का दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित दादरी रेलवे स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया।
कंट्रोल रूम की सूचना पर गाजियाबाद लोको शेड से दूसरा इंजन मंगाकर उसी इंजन के आगे जोड़ कर ट्रेन रवाना की गई, लेकिन 12.10 बजे चोला रेलवे स्टेशन के पास इंजन बोगियों से अलग होकर खानपुर हाल्ट तक पहुंच गया।
इसकी सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों और प्रयागराज एक्सप्रेस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। मोबाइल से संपर्क कर इंजन को खानपुर हाल्ट से मंगाकर दोबारा जोड़ा गया। इसके चलते ट्रेन 1.37 बजे रवाना की गई, तब रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।