फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Praveen Togadia said on ram mandir nirman

'राम मंदिर के लिए कोर्ट का इंतजार नहीं करेंगे हिंदू'

Thu, 14 Jan 2016 08:32 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 08:32 AM IST
विज्ञापन
Praveen Togadia said on ram mandir nirman

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देश का सौ करोड़ हिंदू सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं करेगा, संसद में कानून बनवाकर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम यहां पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं की आस्था से जुड़ा मामला है। कें द्र सरकार के कामकाज के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से विहिप का लेना देना नहीं है। वह अपना काम करें, विश्व हिंदू परिषद अपना करेगी।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का नहीं करेंगे इंतजार

Praveen Togadia said on ram mandir nirman

यूपी 2017 के तहत प्रदेश में माहौल बनाने के नजरिए से अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। इसी मकसद से तोगड़िया बृहस्पतिवार को यहां जहानाबाद में एक हिंदू सम्मेलन में शामिल होने आए हैं।

उसके बाद वह कानपुर स्थित विहिप के प्रांतीय कार्यालय में गऊ पूजन के साथ मंदिर निर्माण को लेकर चलने वाली मुहिम का शुभारंभ करेंगे।

रामादेवी क्षेत्र में विहिप पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए विहिप अब और इंतजार के मूड में नहीं है।

कहा कि विहिप के पुरोधा अशोक सिंघल का जीवन में सिर्फ एक ही मकसद था, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण। उनके जाने के बाद इस काम में जरा भी देर नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed