फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   praveen togadia in mirzapur.

'लाहौर में भगवा फहरा लेंगे, तभी उत्सव मनाएंगे'

Fri, 09 Jan 2015 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 09 Jan 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
praveen togadia in mirzapur.

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने गुरुवार को कहा कि जब जिहादियों की छाती पर पांव रखकर तीन लाख हिंदुओं को कश्मीर भेज लेंगे, अयोध्या में राम मंदिर बना लेंगे, लाहौर और रावलपिंडी में भगवा लहरा लेंगे, तभी उत्सव मनाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण गलत है, इसके विरुद्ध कानून बनना चाहिए।

विज्ञापन


बीएलजे मैदान में विहिप के विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि तोगड़िया ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से हिंदुओं को संगठित करने के लिए तीन संकल्प लेने होंगे। हम एक हैं, एक रहेंगे। गाय कटने नहीं देने, धर्मांतरण नहीं होने देने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प भी लेना होगा।
विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा कि धर्मांतरण गलत है, इसके विरुद्ध कानून लाना चाहिए। दो हजार वर्ष पूर्व न कोई मुस्लिम था, न सिख और न ही क्रिश्चियन था। सिर्फ हिंदू रहे, साथ ही हिंदू राष्ट्र रहा। औरंगजेब, बाबर और हुमायूं के समय हिंदुओं को जबरदस्ती मुस्लिम बनाया गया। आज जो भी मुस्लिम है, वह हिंदू हैं। हम हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए मुस्लिम बन चुके भाइयों को जोड़ रहे हैं, उनको गले लगा रहे हैं तो क्या गलत कर रहे हैं। यह तभी संभव है, जब सभी सौ करोड़ हिंदू एक होंगे। प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि देश में हिंदू समाज विघटित है, जबकि मुस्लिम समाज संगठित है। हिंदू समाज को भी संगठित करने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर निर्धारित

praveen togadia in mirzapur.

हिंदुओं को एकत्रित करने और सहायता के लिए मोबाइल नंबर 020-66803300 निर्धारित है। इस नंबर पर फोन कर कोई भी व्यक्ति सहायता मांग सकता है। इन नंबर पर फोन कर आरोग्य, प्रवास, शासन, प्रशासन, कानून, धार्मिक किसी भी मामले में सहायता ली जा सकती है। इस आशय के पंफलेट भी सभा स्थल पर बांटे गए।

विंध्यवासिनी मंदिर का नहीं होने देंगे अधिग्रहण: तोगड़िया
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कानून बनाना जरूरी है। यदि इसके लिए कानून बनाने पर सोनिया गांधी और मुलायम सिंह यादव सहमत हैं, तो मैं उनके साथ हूं। साक्षी महाराज के हर हिंदू महिला को चार बच्चे पैदा करने संबंधी बयान पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed