फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pratibha singh controversy

आयोग पहुंचा प्रतिभा का चुनावी खर्च विवाद

Sat, 02 Nov 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Nov 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
pratibha singh controversy

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी सांसद प्रतिभा सिंह मंडी उपचुनाव के खर्च ब्यौरा में सही जानकारी नहीं देने के कारण विवादों में फंस गई हैं। प्रतिभा सिंह के खर्च का ब्यौरा चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा दी गई रिपोर्ट से अलग है।

विज्ञापन


उन पर तय सीमा से अधिक खर्च करने का आरोप है। चुनाव आयोग अगले हफ्ते इस मामले पर विचार के बाद प्रतिभा सिंह को पक्ष रखने के लिए नोटिस भेज सकता है।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार प्रतिभा सिंह की ओर से चुनाव खर्च के संबंध में मिलने वाले जवाब के आधार पर आयोग आगे कोई कदम उठायेगा। आयोग यदि चुनाव खर्च के संबंध में सांसद प्रतिभा सिंह के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो उनके खिलाफ जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 10 ए के तहत कार्रवाई भी संभव है।
विज्ञापन


इस कानून के तहत तय सीमा से अधिक चुनाव में खर्च को दोष सिद्ध होने के बाद संबंधित प्रतिनिधि की सदस्यता को भी खत्म किया जा सकता है। आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी मामला आयोग के सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद प्रतिभा सिंह का जवाब मिलने के बाद आयोग का रुख स्पष्ट होगा। प्रतिभा सिंह को खर्च विवरण में अंतर के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के लिए अगले हफ्ते तक पत्र भेजा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने से रिक्त हुई मंडी संसदीय सीट से उनकी पत्नी ने कांग्रेस के टिकट पर उप चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed