फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prashant Kumar's assam elections report create fear in congress

प्रशांत किशोर की रिपोर्ट में असम में कांग्रेस की सेहत खराब

Thu, 24 Dec 2015 09:35 AM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
Prashant Kumar's assam elections report create fear in congress

बिहार में पटकनी देने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरे राज्यों में भी भाजपा को मात देने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी कोशिश के तहत नीतीश ने अपने चुनावी प्रबंधक प्रशांत किशोर को असम में चुनावी आकलन के लिए भेजा था। असम से लौटने के बाद किशोर ने नीतीश को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कांग्रेस की सियासी सेहत नाजुक होने की बात कही गई है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर नीतीश पहल करते हैं तो असम में भी भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाया जा सकता है जिसमें राज्य के क्षेत्रीय दल यूडीएफ और असम गण परिषद भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


जदयू के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर की आकलन रिपोर्ट में कहा गया है कि असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की वजह से पार्टी को नुकसान झेलना पड़ सकता है। पिछले पांच सालों में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से घटा है और राज्य के कई क्षेत्रों में वह अलोकप्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गोगोई को हटाओ कांग्रेस को बचाओ'

Prashant Kumar's assam elections report create fear in congress

रिपोर्ट सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी असम में मुख्यमंत्री बदलती है तो पार्टी मुकाबले में आ सकती है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा से मोर्चा लेने के लिए अब नीतीश असम का दौरा भी कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए किशोर को पूरा प्रबंध करने के लिए कहा है।

नीतीश के जरिए किशोर राहुल गांधी से भी मिल चुके हैं। मालूम हो कि जदयू ने पिछले हफ्ते हुई अपनी कार्यकारिणी बैठक में बिहार से बाहर पार्टी को मजबूत करने और भाजपा को चुनौती देने की खुलकर बात कही थी। इसी दिशा में नीतीश कुमार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में उन्होंने भाजपा को झटका देने के लिए रालोद से बातचीत की है और कांग्रेस से निर्णायक बातचीत होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed