फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pranab mukherjee praise modi government

अब राष्ट्रपति ने की मोदी सरकार की तारीफ

Sun, 03 Aug 2014 08:22 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
pranab mukherjee praise modi government

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एनडीए की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने के कदमों की सराहना की है।

विज्ञापन


मुखर्जी ने कोलकाता में शनिवार को इंडियन चैंबर आफ कामर्स (आईसीसी) की वार्षिक महासभा में कहा कि देश में गरीबी दूर करने के लिए निरंतर 8 से 9 प्रतिशत वार्षिक आर्थिक वृद्धि की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि 8-9 फीसदी वार्षिक वृद्धि हासिल करने के लिए निवेश बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

‘अब दूसरे बोलते हैं और मैं केवल सुनता हूं’

pranab mukherjee praise modi government

उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए घरेलू बचत और निवेश के बीच संतुलन बैठाना होगा। निवेश की जरूरत पूरा करने में उन देशों की भूमिका पैदा होती है, जिनके पास निवेश के लिए अतिरिक्त पूंजी है।

मुखर्जी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि सरकार इसके प्रति पूरी तरह जागरूक है और इस संबंध में उचित कदम उठा रही है।’ उन्होंने कहा कि दो साल पहले वह खुद नीति निर्धारण की प्रक्रिया का हिस्सा थे, लेकिन आज अपने संवैधानिक दायित्व के कारण कोई वक्तव्य नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, ‘अब दूसरे बोलते हैं और मैं केवल सुनता हूं।’

राष्ट्रपति ने देश में मूलभूत भौतिक और सामाजिक ढांचे को सुधारने की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि युवकों में हुनर पैदा करने की जरूरत है, जिससे कि हम अपने युवाओं का पूरा लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed