फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pranab cancels odisha tour after wife admitted to hospital

राष्ट्रपति की पत्नी अस्पताल में भर्ती

Sat, 08 Aug 2015 09:35 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
Pranab cancels odisha tour after wife admitted to hospital

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद दिल्ली के आर्मी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं हैं।

पत्नी की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रपति ने अपनी ओडिशा यात्रा बीच में ही छोड़ दी है।

कटक विवि के दीक्षांत समारोह में लेना था भाग

Pranab cancels odisha tour after wife admitted to hospital

राष्ट्रपति ओडिशा का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद राजधानी दिल्ली वापस लौटे। प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति यहां उतरने के बाद सीधे अपनी पत्नी को देखने कैंटोमेंट क्षेत्र स्थित ‘आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हास्टिपल’गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुभ्रा पिछले कुछ समय से बीमार हैं और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर थे और उन्हें कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेना था। ओड़िशा दौरे पर राष्ट्रपति के साथ गयीं उनकी बहन और एक अन्य रिश्तेदार भी उनके साथ वापस लौट आये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed