फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prakash karat slams modi on communalism issue

मोदी के खिलाफ थर्ड फ्रंट ने ठोकी ताल

Fri, 21 Feb 2014 08:29 AM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
Prakash karat slams modi on communalism issue

भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि देश की गद्दी पर सांप्रदायिक ताकतों को काबिज नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


देश के सभी गैर भाजपाई और गैर कांग्रेसी राजनीतिक दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 25 फरवरी को ऐसे 11 राजनीतिक दलों की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। इनमें उत्तर प्रदेश से सपा भी शामिल हैं। थर्ड फ्रंट भाजपा को सत्ता में आने से रोकेगा।

दंगा प्रभावित गांव जौला में एकता कॉलोनी की नींव रखने पहुंचे प्रकाश करात ने कहा कि भाजपा ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति अपना रही है।

'देश में कांग्रेस के खिलाफ माहौल'

Prakash karat slams modi on communalism issue

करात ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते देश में कांग्रेस के खिलाफ माहौल है। भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता में आने से रोकने के लिए एक जैसी विचारधारा के राजनीतिक दलों को पूरे देश में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना होगा।

इसके लिए 25 फरवरी को देश के 11 बड़े राजनीतिक दलों की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। उत्तर प्रदेश से सपा भी इसमें शामिल होगी।

थर्ड फ्रंट का प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी कौन होगा? इस सवाल को करात टाल गए। उन्होंने कहा कि इस पर बाद में चर्चा करेंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताए जाने पर करात ने कहा कि अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में सभी राजनीतिक दल इसी तरह वोट मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘राजीव के लिए अलग कानून नहीं’

Prakash karat slams modi on communalism issue

पिता की मौत के बाद इंसाफ नहीं मिल पाने के राहुल गांधी के बयान पर प्रकाश करात ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। राजीव गांधी के हत्यारों की सजा सुप्रीम कोर्ट ने फांसी से बदलकर उम्रकैद कर दी है।

उनकी उम्रकैद पूरी हो चुकी है। कानून तो सबके लिए बराबर है।

विज्ञापन

‘बहन जी तो किसी का साथ लेती नहीं’

Prakash karat slams modi on communalism issue

प्रकाश करात का कहना है कि मुलायम सिंह को बदनाम कराने के लिए सपा राज में दंगे जान-बूझकर कराए जाते हैं। इस बार अब तक 15 दंगे हो चुके हैं, इसके पीछे राजनीतिक साजिश है। दंगा कराने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

प्रकाश करात से जब यह पूछा गया कि क्या 11 राजनीतिक दलों में बसपा भी शामिल है, तो उन्होंने कहा कि बहन जी तो अकेले चलती हैं, चुनाव किसी के साथ मिलकर नहीं लड़ती। उनसे क्या बात करनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed