फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prakash jawdekar defend narendra modi on dress code issue.

'मोदी ने किसी मंत्री को जींस पहनने से नहीं रोका'

Wed, 03 Sep 2014 01:10 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Prakash jawdekar defend narendra modi on dress code issue.

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि मोदी सरकार में सभी मंत्रियों को काम करने की पूरी स्वतंत्रता है। उन्होंने शासन के व्यक्ति विशेष पर केंद्रित होने के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को काम करने की खुली छूट देने के साथ ‘सबकी सुनो मगर देश हित में सर्वोत्तम करो’का मंत्र दिया है।

विपक्ष खासकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी पर्यावरण संबंधी अड़चनें तत्काल दूर किए जाने पर राज्यसभा में उन्हें बधाई दी थी।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने शासन में नीतिगत पक्षाघात खत्म करने का दावा करते हुए इसे मोदी सरकार की सौ दिनों के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

नई सरकार के सौ दिन पूरे होने पर उपलब्धियों की जानकारी दे रहे जावड़ेकर ने कहा कि छोटे से कार्यकाल में नीतिगत पक्षाघात खत्म होने के कारण सभी मंत्रालयों में तेजी से कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने का दावा करते हुए कहा कि जल्द ही अब इसमें तेज गति भी नजर आएगी।

रोकने की चर्चाओं को

Prakash jawdekar defend narendra modi on dress code issue.

जावड़ेकर ने इस दौरान कांग्रेस पर सरकार की छवि खराब करने के लिए अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। जींस-टीशर्ट पहनने पर प्रधानमंत्री द्वारा टोके जाने संबंधी चर्चाओं को भी उन्होंने अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि खुद मोदी सुरुचिपूर्ण पहनावे के शौकीन हैं, ऐसी स्थिति में किसी के पहनावे पर टोकने संबंधी चर्चाएं फिजूल हैं।

उन्होंने कहा,‘मैं आपको ऐसी तस्वीरें दिखा सकता हूं जिनमें मोदी जी जींस पहने हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनका रुचिपूर्ण पहनावा है और ऐसे में वह किसी को कोई खास परिधान पहनने से मना कैसे कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ऐसे बचकाने काम नहीं करता है।’

उन्होंने ऐसी बातों को फैलाने को मोदी की छवि को क्षति पहुंचाने की नाकाम कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम दो बार कम किए जा चुके हैं और इन 100 दिनों में खाद्य वस्तुओं के दाम पर नियंत्रण रखने को भी कई कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed