{"_id":"dd63cf38-6c34-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"praful-patel-will-be-next-ncp-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रफुल्ल पटेल हो सकते हैं एनसीपी के उत्तराधिकारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रफुल्ल पटेल हो सकते हैं एनसीपी के उत्तराधिकारी
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अगले अध्यक्ष बन सकते हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उन्हें पार्टी का उत्तराधिकारी बनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी के उत्तराधिकारी को लेकर पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल जिम्मेदारी ले सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में पार्टी फैसला लेगी।
विज्ञापन
पवार ने कहा है कि उनकी बेटी सुप्रिया अभी केवल संसद सदस्य के तौर पर काम करना चाहती है। वहीं, उनके भतीजे अजित पवार और बाकी नेता राज्य की राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उत्तराधिकारी कौन होगा, इस बारे में पार्टी फैसला करेगी। पवार ने बाद में कहा कि प्रफुल्ल पटेल यह जिम्मेदारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल लंबे समय से एनसीपी के साथ जुड़े हुए हैं। पवार ने जब कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी बनाई थी, तब प्रफुल्ल पटेल ने भी पवार के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी। सूत्रों के मुताबिक पवार चुनावी राजनीति से रिटायर होना चाहते हैं।
विज्ञापन