फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   power cut in rampur only half and hour

आजम के रामपुर में गुल हुई बिजली, कट गया हंगामा

Wed, 13 May 2015 09:02 AM IST
Updated Wed, 13 May 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
power cut in rampur only half and hour

मंडल मुख्यालय होने के बावजूद मुरादाबाद भले बिजली संकट से जूझता रहे लेकिन किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगती। सोमवार को कुछ देर के लिए रामपुर की बिजली क्या गुल हुई लखनऊ तक हंगामा कट गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने चीफ इंजीनियर से लेकर पारेषण के अधिकारियों तक जवाब तलब कर डाला। अधिकारी बस यही कहते रहे- सीटी फुंक गई है... जी अभी ठीक करा रहे हैं... जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी...।
विज्ञापन


दरअसल सोमवार शाम करीब 8 बजकर 10 मिनट पर बड़ा बिजली घर में 400केवी के 315एमवीए की सीटी ब्लास्ट गई थी। सीटी में तेल होता है जिससे आग लग गई और सीटी के नीचे लगा केबिल आदि जल गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र सहित रामपुर की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटे के लिए ही गई थी लाइट

power cut in rampur only half and hour

आधा घंटे तक लाइट गुल रही तो रामपुर से लखनऊ में फोन बज उठे। मामला रामपुर जिले का था तो तुरंत विद्युत पारेषण और वितरण के अफसरों के पास चेयरमैन संजय अग्रवाल के फोन आने लगे।

आनन फानन बड़ा बिजली घर में रामपुर की सप्लाई दूसरे सिस्टम से जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। महज एक घंटे में रामपुर लाइट से जगमगा उठा। उधर मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही।

मंगलवार को दोपहर बाद सीटी, तार आदि बदलने और टेस्टिंग के बाद आपूर्ति नार्मल हो सकी। हालांकि दावा किया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से ग्रामीण एरिया को भी चार पांच घंटे की आपूर्ति दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed