{"_id":"e34710f44b69b7b44fbcbaa6e404a714","slug":"poverty-reduce-in-only-congress-lead-state-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी घटाने की बाजीगरी में कांग्रेसी राज्यों ने मारी बाजी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गरीबी घटाने की बाजीगरी में कांग्रेसी राज्यों ने मारी बाजी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंकड़ों की जिस बाजीगरी से योजना आयोग ने देश में 15 फीसदी गरीब कम होने का दावा किया है, उनमें कांग्रेसी राज्यों की ही तूती बोल रही है।
विज्ञापन
गुजरात के विकास मॉडल और मध्य प्रदेश के सुशासन की छाप गरीबी के इन आंकड़ों में नहीं दिखी है। लेकिन बिहार सबसे ज्यादा गरीबी घटाने वाले राज्यों में शुमार हो गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे कांग्रेसी राज्य भाजपा शासित गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आगे निकल गए हैं। पंजाब ने जरूर हरियाणा से बाजी मार ली है।
विज्ञापन
वर्ष 2004-05 से 2011-12 के बीच सबसे ज्यादा करीब दो करोड़ गरीब महाराष्ट्र में कम हुए हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश का नंबर है जहां गरीबों की संख्या में 1.56 करोड़ की कमी आई है।
गरीबी घटाने में राजस्थान का प्रदर्शन भी शानदार दिख रहा है, जहां एक करोड़ से ज्यादा गरीब घटे हैं। विकास को लेकर वाहवाही लूटने वाले गुजरात में 69 लाख गरीब घटे हैं। गुजरात से बेहतर प्रदर्शन मध्य प्रदेश का रहा है, जहां 81 लाख गरीब कम हुए हैं।
केंद्र से पहले खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने वाले छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा। छत्तीसगढ़ में सिर्फ 7 लाख गरीब कम हुए। अगर छोटे राज्यों की तुलना करें, तो पंजाब का प्रदर्शन जरूर हरियाणा से बेहतर रहा है। उत्तराखंड में गरीबों की संख्या 29 लाख से घटकर 12 लाख और हिमाचल प्रदेश में 14.6 लाख से घटकर 5.5 लाख रह गई है।
योजना आयोग के गरीबी के आंकड़ों पर सवाल खड़े करते हुए अर्थशास्त्री प्रो. अमिताभ कुंडु कहते हैं कि कई राज्यों में जिस तरह से गरीबों की संख्या कम बताई जा रही है, उनकी गहराई से पड़ताल होनी जरूरी है। बिहार जैसे कई राज्यों में दो साल के अंदर गरीबों की आबादी अप्रत्याशित रूप से घटी है। इन आंकड़ों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता।
गरीबी मिटाने में पीछे नहीं यूपी, बिहार, बंगाल
गरीबों की तादाद कम करने के मामले में यूपी, बिहार, और बंगाल जैसे राज्य भी पीछे नहीं हैं। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के बाद गरीबों की तादाद सबसे ज्यादा यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में ही घटी है। लेकिन, अभी देश के सबसे ज्यादा करीब छह करोड़ यूपी में हैं। देश की तकरीबन आधी गरीब आबादी यूपी, बिहार, बंगाल और ओडिशा में है।
यूपीए शासित राज्य ---------- 2011-12 ---------- 2004-05 ---------- गरीब घटे
महाराष्ट्र ---------- 197 ---------- 392 ---------- 195
आंध्र प्रदेश ---------- 79 ---------- 235 ---------- 156
राजस्थान ---------- 102 ---------- 209 ---------- 107
हरियाणा ---------- 28 ---------- 54 ---------- 26
एनडीए शासित राज्य ---------- 2011-12 ---------- 2004-05 ---------- गरीब घटे
छत्तीसगढ़ ---------- 104 ---------- 111 ---------- 07
गुजरात ---------- 102 ---------- 171 ---------- 69
मध्य प्रदेश ---------- 234 ---------- 315 ---------- 81
पंजाब ---------- 23 ---------- 53 ---------- 30
अन्य राज्य ---------- 2011-12 ---------- 2004-05 ---------- गरीब घटे
उत्तर प्रदेश ---------- 598 ---------- 730 ---------- 132
बिहार ---------- 358 ---------- 493 ---------- 135
पश्चिम बंगाल ---------- 184 ---------- 288 ---------- 104
ओडिशा ---------- 138 ---------- 221 ---------- 83
(आंकड़े लाख में)