{"_id":"08842d2c-b3eb-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"postmortem-report-of-sarabjit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी तोड़ी, पसली तोड़ी और बहने दिया खून!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हड्डी तोड़ी, पसली तोड़ी और बहने दिया खून!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 03 May 2013 06:48 PM IST
विज्ञापन
भारतीय डॉक्टरों ने सरबजीत के शव का पोस्टमॉर्टम किया तो उसमें कई चौंकाने वाली बातों का खुलासा हुआ। पीएम रिपोर्ट से पता चलता है कि उस पर कातिलाना हमला किया गया था।
विज्ञापन
सरबजीत के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। उनके सिर की कई हड्डियां टूटी मिलीं। सरबजीत के शरीर पर पड़े चोटों के निशान छह से सात दिन पुराने थे। कुछ जख्मों में तो टांके तक नहीं लगे थे।
विज्ञापन
दोबारा पोस्टमॉर्टम करने के लिए जब सरबजीत को ताबूत से निकाला गया तो उनके मुंह से खून बहने के निशान मिले।
पीएम रिपोर्ट से पता चला है कि सरबजीत के पसली की कुछ हड्डियां भी टूटी हुई थीं। दिल का दौरा पड़ने के भी सबूत मिले हैं। डॉक्टरों का यह भी कहना है कि सरबजीत की मौत पिछले 24 घंटे के भीतर ही हुई है।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि दो से ज्यादा लोगों ने मिलकर हमला किया होगा। डॉक्टरों के अनुसार, मौत की असली वजह क्या है, यह एक-दो दिन में मालूम हो पाएगी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सरबजीत सिंह का पूरा शरीर जख्मों से भरा था। सरबजीत के शरीर से पेट, गॉल ब्लैडर, दिल और किडनी गायब मिले।
इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि अमूमन पोस्टमॉर्टम के समय किडनी और दिल निकाल लिए जाते हैं इसलिए हो सकता है कि पाकिस्तान में पोस्टमॉर्टम के वक्त ये अंग निकाल लिए गए हों।
लाहौर से सरबजीत का शव लाए जाने के बाद गुरुवार रात पट्टी के सिविल अस्पताल में पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने उनका दोबारा पोस्टमॉर्टम किया।