{"_id":"37c0e9e76a71bbed95549d3740f8f028","slug":"post-mortem-on-sunday-in-badaun-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: रविवार को दोबारा पोस्टमार्टम संभव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बदायूं: रविवार को दोबारा पोस्टमार्टम संभव
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 18 Jul 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा सआदतगंज में दो बहनों की रेप के बाद हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए जाने की जांच कर रही सीबीआई दोनों शवों का दोबारा पोस्टमार्टम 20 जुलाई को करा सकती है। इससे पहले अटैना गंगा घाट पर दफन शवों को फॉरेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी में निकाला जाएगा। शवों का दोबारा पोस्टमार्टम बदायूं में ही होगा या सीबीआई इनको दिल्ली ले जाएगी इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि फॉरेंसिक मामलों के तीन विशेषज्ञों के बोर्ड ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले फिर से पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया है। सीबीआई जिलाधिकारी या संबंधित अदालत से शवों को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति मांग सकती है।
विज्ञापन
28 मई को इनका पोस्टमार्टम डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. राजीव गुप्ता और डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी के पैनल ने किया था। इस पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई झोल हैं। पिछले सप्ताह ही दोबारा पोस्टमार्टम के लिए सीबीआई ने एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। मेडिकल बोर्ड ने दोनों लड़कियों के शवों का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए हामी भर दी है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पहला पोस्टमार्टम रात में किया गया, जो सामान्य प्रक्रिया के खिलाफ है।
विज्ञापन
विशेष आपातकालीन स्थिति नहीं होने पर पोस्टमार्टम सूर्यास्त के बाद नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं यह पोस्टमार्टम एक ऐसी महिला डॉक्टर ने किया, जिसके पास पोस्टमार्टम का कोई अनुभव नहीं था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निष्कर्ष तक पहुंचे बिना दोनों चचेरी बहनों के साथ रेप की आशंका व्यक्त की गई थी। बृहस्पतिवार को सीबीआई सूत्रों ने बताया कि दोनों लड़कियों के शवों को फॉरेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी में जमीन से निकलवाया जाएगा। इसके बाद एम्स के डॉक्टरों का एक पैनल शवों का पोस्टमार्टम करेगा।