फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   possible members of bjp chief amit shah new team

अमित शाह की टीम में होंगे कई नए चेहरे

Tue, 12 Aug 2014 08:10 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
possible members of bjp chief amit shah new team

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा कर सकते हैं। शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अमित शाह को औपचारिक रूप से भाजपा का अध्यक्ष चुना गया था।

विज्ञापन


वर्ष के अंत में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। चुनावों में पार्टी की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी इसी टीम के पास होगी। पार्टी सूत्रों ने सोमवार देर रात बताया कि नई टीम की घोषणा एक या दो दिन में की जा सकती है।
विज्ञापन


हालांकि टीम के कई अहम चेहरों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि शाह की नई टीम में युवाओं और महिलाओं को पर्याप्त भागीदारी दी जा सकती है। वर्ष के अंत में हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टीम में 10 महासच‌िव, इतने ही सचिव

possible members of bjp chief amit shah new team

भाजपा सूत्रों की माने तो शाह की नई टीम में 10 महासच‌िव और इतने ही सचिव हो सकते हैं। जेपी नड्डा को महासचिव पद की ‌जिम्‍मेदारी दी जा सकती है। गौरतलब है कि नड्डा भी शाह के साथ अध्यक्ष पद की दौड़ में शा‌मिल थे।

संघ से भाजपा में आए राम माधव को भी महासचिव पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजीव प्रताप रूड़ी, भूपेंद्र यादव, कैप्टन अभिमन्यु और वरूण गांधी भी महासच‌िव पद की दौड़ में शामिल है।

चुनावी राज्यों पर विशेष ध्यान

possible members of bjp chief amit shah new team

महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के विधायक दल के नेता विनोद तावड़े या पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस को भी शाह की नई टीम में जगह मिल सकती है।

महाराष्ट्र में भी इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है, जहां पार्टी 15 सालों से सत्ता से बाहर है।

झारखंड के रघुवर दास या स्वतंत्रदेव सिंह को भी महासचिव बनाया जा सकता है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज पांडेय को भी शाह की टीम महासच‌िव पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

युवाओं को पर्याप्त मौका

possible members of bjp chief amit shah new team

शाह की टीम में अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन, सुनील देवधर, रामेश्वर चौरसिया, सुधांशु त्रिवेदी, अनिल बालोनी, श्रीकांत शर्मा और महेंदर पांडेय को सचिव बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि शाह नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति भी कर सकते हैं।

राघव लखनपाल को युवा मोर्चा की जिम्‍मेदारी दी जा सकती है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि तपिर गाव, प्रभात झा और ओम माथुर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed