{"_id":"5a51106e-a1fa-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"porn-film-addict-man-entered-alive-fish-by-his-anus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्न की ऐसी दीवानगी, पेट के अंदर घुसी जिंदा मछली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पोर्न की ऐसी दीवानगी, पेट के अंदर घुसी जिंदा मछली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Apr 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
पोर्न फिल्मों की दीवानगी एक युवक को इतनी भारी पड़ी कि उसे पूरी रात अपने पेट का ऑप्रेशन कराना पड़ा।
विज्ञापन
युवक ने एक पोर्न फिल्म की तर्ज पर जिंदा मछली को अपने गुदा द्वार से शरीर में घुसा लिया, जिसे निकालने के लिए डॉक्टरों को उसकी एक लंबी सर्जरी करनी पड़ी।
एक ब्रिटिश अखबार में छपी खबर के मुताबिक दक्षिणी चीन निवासी इस युवक ने एक जिंदा ईल (एक प्रकार की मछली) को अपने गुदा द्वार से शरीर के अंदर घुसा लिया। युवक ने एक पोर्न फिल्म में यह अनोखा कारनामा देखकर ऐसा किया था।
पेट में जाने के बाद जैसे ही मछली ने हरकत शुरू की, युवक अस्पताल की तरफ भागा। उसने डॉक्टरों से गुहार लगाई, "प्लीज मुझे बचाइए, मुझे बचाइए।"
डॉक्टरों ने जब युवक का एक्स-रे किया तो वे हैरान रह गए। युवक के पेट में करीब 20 इंच लंबी सांपनुमा एक मछली बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रही थी। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत युवक का ऑप्रेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक रात भर की लंबी सर्जरी के बाद जब मछली को बाहर निकाला गया तो वह जिंदा थी। मछली का वजन करीब आधा किलो था। हालांकि कुछ देर बाद ही मछली मर गई।
युवक का ऑप्रेशन करने वाली टीम के एक डॉक्टर ने बताया, "मछली पीड़ित के शरीर से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रही थी। युवक ने एक बेवकूफी भरी हरकत की है। इस मछली के दांत काफी तेज होते हैं, जो काफी नुकसान पहुंचा सकती थी।"
वहीं, ऑप्रेशन के बाद भी युवक की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। पुलिस के मुताबिक युवक के ठीक होने के बाद वह उसके खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज करेगी।