फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   population of ganges river dolphin on the decline

तीस सालों में 4,200 डॉलफिन गंगा में हो गई कम

Wed, 03 Oct 2012 06:17 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 03 Oct 2012 06:17 PM IST
विज्ञापन
population of ganges river dolphin on the decline
बढ़ते आद्यौगिक कचरे और प्रदूषण के चलते गंगा में डॉलफिन की संख्या पिछले तीस सालों में 4,200 तक घट चुकी है। एक संगठन डबल्यूडबल्यूएफ-इंडिया द्वारा कराए गए सर्वे से पता चला है कि गंगा नदी में डॉलफिन की संख्या वर्ष 1982 में 6000 थी, जबकि वर्तमान में यह 1800 रह गई है। सालाना 130 से 160 डॉलफिनों की मौत हो जा रही है। यह जानकारी 'माय गंगा, माय डॉलफिन' अभियान के संदर्भ सामने आई है।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उसके आसपास की जगहों में 'माय गंगा, माय डॉलफिन' नाम से तीन दिन का जागरुकता अभियान चलाया जाना है। 5 से 7 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में गंगा नदी में डॉलफिन की संख्या का सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ता जल प्रदूषण डॉलफिन के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


इस संगठन के मुताबिक डॉलफिन नेपाल, भारत, और बांग्लादेश तक फैली गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेघना और करणाफूली-सांगु नदियों में पाई जाती हैं। यह विस्तृत क्षेत्र 50 से अधिक बांधों और अन्य सिंचाई परियोजनाएं से घिरा हुआ है, जिसके हानिकारक प्रभाव डॉलफिन पर पड़ रहे हैं। साथ ही उद्योगों से निकला कचरा, और कीटनाशकों का उपयोग भी नदी के पानी को प्रदूषित कर रहे हैं। इस अभियान में हुए सर्वे के बाद डॉलफिन की सही संख्या सात अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित की जाएगी। अभियान की शुरूआत 5 अक्तूबर से हागी और इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री राजा अरिदमन सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि डॉलफिन को वर्ष 2009 में राष्ट्रीय जलीय पशु घोषित किया गया था। गंगा नदी की इस डॉलफिन को प्लेटेनिस्टा गंगेटिका कहा जाता है। इसे सामान्य तौर पर 'सुसु' या 'सून्स 'के नाम से भी जाना जाता है। यह गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों में पाई जाने वाली स्थानीय जीव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed