{"_id":"aab9446aad8a97482fbbe015198f6d8c","slug":"poor-people-will-get-food-grains-in-sonia-manmohan-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सोनिया-पीएम के थैले' में मिलेगा अनाज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सोनिया-पीएम के थैले' में मिलेगा अनाज
विजय गुप्ता/दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए सरकार ने चुनावी वैतरणी पार करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की ब्रांडिंग करने का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
इसके तहत गरीबों को पांच किलो के थैले में अनाज दिया जाएगा, जिस पर योजना के नाम के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर छपी होगी।
इस पैकेट में अनाज का वितरण करने वाला आंध्र प्रदेश पहला राज्य बनेगा। आंध्र प्रदेश का मुख्य खाद्यान चावल है। इसलिए राज्य सरकार चावल के थैले से योजना की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
बुधवार को केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रो. केवी थामस और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरन रेड्डी की बैठक के बाद योजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बाद में गेहूं और इस कानून के तहत मिलने वाले अन्य अनाजों को भी पैकेट में दिया जाएगा। इस थैले पर कानून और योजना का नाम इसलिए अंकित किया जा रहा है ताकि राज्य इसे अपनी योजना न बता सकें।
दूसरी तरफ अन्य राज्यों को पहले एफसीआई के 50 किलो के बोरे में चावल की आपूर्ति की जाएगी। जिसे बाद में राज्य सरकारें पांच किलो की पैकिंग कराकर खाद्य सुरक्षा कानून को लागू करेंगी।
चूंकि अन्य राज्य सरकारों के लिए यह परेशानी का काम है और अभी पांच राज्यों में चुनाव भी होने हैं, इसलिए इसे आंध्र प्रदेश से आरंभ किया जा रहा है।
अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में से दिल्ली और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में अंकित पैकेट देने पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता था।