{"_id":"4ae6b0f4-334e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ponty-empire-fears-of-capture","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटी के ‘साम्राज्य’ पर कब्जे की आशंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पोंटी के ‘साम्राज्य’ पर कब्जे की आशंका
चंद्रप्रकाश गुप्ता/मुरादाबाद
Updated Wed, 21 Nov 2012 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिकर किंग पोंटी चड्ढा की मौत के बाद उनकी विरासत पर खतरा मंडरा रहा है। हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति खुर्द बुर्द होने की आशंका है। डर इस बात का है कि कहीं उनके चाहने वाले ही संपत्ति को अपना बताकर कब्जा न कर लें, या फिर उसे किसी और को बेचकर रकम हड़प लें। लिहाजा अब सरकार ने उनकी विरासत बचाने की तैयारी की है। शासन से निर्देश के बाद पोंटी की संपत्ति की निगहबानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
लिकर किंग गुरदीप सिंह चड्ढा उर्फ पोंटी की संपत्ति की देखभाल और कारोबार का फिर उसी तरह से संचालन अब चड्ढा परिवार के लिए सबसे बड़ी समस्या है। पिछले तीन दिन से कारोबार को घाटा हो रहा है। सभी की नजर पोंटी के बेटे मनप्रीत की तरफ है, लेकिन वह अभी इस स्थिति में नहीं कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी को अकेले संभाल सकें। ऐसे में लिकर किंग के ‘साम्राज्य’ पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, पोंटी पूरे कारोबार को अपने कई रिश्तेदार और पुराने कर्मचारियों की मदद से चला रहे थे। यदा-कदा कंपनियों, मिलों को देखने आते थे। मासिक टर्नओवर पर कंपनी की साख बचाने पर उनकी नजर रहती थी। अब उनकी मौत के बाद दर्जनों मिलें, शराब के ठेके, डिस्टलरीज, रीयल एस्टेट की कंपनी, मल्टीप्लेक्स, तमाम जमीनों पर कब्जे या विवाद की आशंका है।
विज्ञापन
खुफिया विभागों की इस रिपोर्ट पर शासन ने गंभीरता जताई है। शासन की ओर से इसी संबंध में जिलों को निर्देश आए हैं। एहतियात के तौर पर संपत्तियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। जमीनों का ब्योरा निकाला जा रहा है, ताकि उन्हें खुर्द बुर्द होने से बचाया जा सके। यही नहीं, रजिस्ट्री दफ्तर पर भी नजर रखी जा रही है।
'पोंटी का कारोबार बड़ा था तमाम संपत्तियां और लाभ के काम से वह सीधे नहीं जुड़े थे। कईयों पर उधारी भी थी, तमाम लाभ उठा रहे थे। कई जगहों पर उन्होंने भी उधार लिया था। पोंटी की कई प्रदेशों में अकूत संपत्ति है। यहां भी वेव, एक फैक्ट्री और कुछ प्रापर्टी है। ऐसी आशंका है कि उनकी संपत्तियों को हड़पने की साजिश रची जा सकती है। सभी की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। कब्जे या विवादों की रोकथाम के लिए पुलिस को लगाया गया है।'
- विजय सिंह मीना, एसएसपी, मुरादाबाद