{"_id":"f0cb3bcc-45ad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ponty-chadha-arms-license-probe-on-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडे बस्ते में पहुंची पोंटी के आर्म लाइसेंस की जांच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ठंडे बस्ते में पहुंची पोंटी के आर्म लाइसेंस की जांच
रामपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 14 Dec 2012 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोंटी चड्ढा को शस्त्र लाइसेंस देने के मामले को प्रशासनिक अमले ने दबा दिया है। पखवाड़े भर बाद भी मामले की जांच शुरू नहीं हो सकी है। प्रशासनिक अमले को शासन के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
लिकर किंग पोंटी चड्ढा और उसके भाई हरदीप सिंह की हत्या के बाद यह बात सामने आई कि पोंटी और उसके भाई हरदीप को रामपुर से ही शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया था। मामले का खुलासा हुआ तो प्रशासन ने फाइलें खंगलवाई। सामने आया कि 27 जून 1991 को चड्ढा बंधु समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों को सात लाइसेंस एक ही दिन में जारी कर दिए गए थे। मामले की परतें खुलीं तो पता चला कि एक ही दिन में लाइसेंस जारी करने का काम तत्कालीन जिलाधिकारी हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने किया था।
विज्ञापन
उस वक्त गुरदर्शन सिंह रामपुर के एसपी हुआ करते थे। एक ही दिन में सात लाइसेंस जारी होने की खबर के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया था। मामले की जांच पहले एडीएम को सौंपे जाने की बात कही गई, लेकिन एडीएम को मामले की जांच नहीं मिली।
विज्ञापन
बाद में आनन-फानन में पोंटी प्रकरण की फाइल को डीएम ने तलब कर लिया था, लेकिन पखवाड़ा भर बीत जाने के बाद भी अभी तक इस प्रकरण की जांच तक शुरू नहीं हो पाई है। जांच तो दूर इस फाइल को अभी छुआ तक नहीं गया है। वजह चाहे कुछ भी रही हो, लेकिन अफसर अब इस बात को कह रहे हैं कि शासन का कोई आदेश होगा तो ही जांच की जाएगी।