{"_id":"c1eba4be-30df-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ponty-chadha-and-brother-killed-in-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटी चड्ढा और भाई हरदीप ने खेला खूनी खेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पोंटी चड्ढा और भाई हरदीप ने खेला खूनी खेल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Nov 2012 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा और उनके भाई हरदीप चड्ढा के बीच चल रहा प्रॉपर्टी विवाद शनिवार को खूनी खेल में तब्दील हो गया। छतरपुर के पास डीएलएफ स्थित फार्म हाउस पर कब्जे को लेकर दोनों भाइयों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक दूसरे की जान ले ली।
फार्म हाउस में करीब आधे घंटे तक 40 से 45 राउंड गोलियां चलीं। पोंटी को 13 और हरदीप को 4 गोलियां लगीं। हरदीप की मौके पर ही जबकि पोंटी की अस्पताल में मौत हो गई। फायरिंग की चपेट में आकर पोंटी का मैनेजर नरेंद्र घायल हो गया।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोंटी और हरदीप के बीच डीएलएफ में सेंट्रल ड्राइव के फार्म हाउस नंबर-42 और अन्य प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस फार्म हाउस पर हरदीप का कब्जा था। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे पोंटी अपने सुरक्षा गार्डों के साथ फार्म हाउस पहुंचा और वहां पर तैनात हरदीप के गार्डों को मारकर भगा दिया। इसकी सूचना गार्डों ने हरदीप को दी।
विज्ञापन
सरकारी और निजी गार्डों के साथ हरदीप भी मौके पर पहुंच गया। वहां पर दोनों भाइयों में तीखी बहस हुई। इसी दौरान हरदीप ने पोंटी पर रिवॉल्वर तान दी और गोलियों की बौछार कर दी। हरदीप के सुरक्षा गार्डों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग करते हुए पोंटी के सुरक्षा गार्डों ने हरदीप को निशाना बनाया। हरदीप की 4 गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 गोलियों से छलनी पोंटी की एक फोर्टिस अस्पताल में मौत हुई। दोनों भाइयों को पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा गार्ड मिले हुए हैं। दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है।
फार्म हाउस में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज दो किलोमीटर तक सुनी गई। इससे पास में ही स्थित मिनी मार्केट के दुकानदार भी डरकर अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया, डीसीपी छाया शर्मा समेत पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत क्राइम व स्पेशल सेल के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे।
दो पिस्टल, एक एके-47 बरामद
पुलिस ने फार्म हाउस के बाहर से आधा दर्जन खोल और फार्म हाउस के अंदर से करीब एक दर्जन खोल बरामद किए हैं। मौके से दो पिस्टल और एक एके-47 भी बरामद हुई है।
विवाद की वजह
डीएलएफ में सेंट्रल ड्राइव के फार्म हाउस नंबर-42 और अन्य प्रॉपर्टी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था। इस फार्म हाउस पर हरदीप का कब्जा था।