फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ponti chadha also involved in film business

फिल्म कारोबार में भी था पोंटी चड्ढा का दखल

Sun, 18 Nov 2012 10:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 18 Nov 2012 10:32 AM IST
विज्ञापन
ponti chadha also involved in film business

शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा का साम्राज्य का दायरा मनोरंजन जगत तक फैला हुआ था। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओ माय गॉड का डिस्ट्रीब्यूशन भी पोंटी चड्ढा की कंपनी ने किया था।  इस फिल्म के अधिकार पाने के लिए चड्ढा की कंपनी ने मोटी रकम अदा की थी। उन्होंने लगभग 33 करोड़ रुपये में इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड राइट्स खरीदे। इससे पहले उन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म रेडी के वर्ल्ड वाइड राइट्स 55 करोड़ में खरीदे थे। फिल्म प्लेयर्स और मर्डर 2 के राइट्स भी खरीदे थे।

विज्ञापन


पोंटी की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी गिनी आटर्स का बॉलीवुड में काफी नाम है। वेव समूह की  गिनी आटर्स, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फिल्म वितरण का कारोबार को देखती है। पोंटी चड्डा ने सनी देओल की फिल्म जो बोले सो निहाल में भी पैसा लगाया था। इस फिल्म को लेकर विवाद भी पैदा हुआ था। फिल्म जगत में भी पोंटी पर फिल्म कारोबार के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलने के आरोप भी लगे थे।
विज्ञापन

 
वितरण के अलावा उन्होंने बिना नाम जाहिर किए कई फिल्मों में पैसा भी लगाया। मल्टीप्लेक्स चेन वेव सिनेमा भी पोंटी चड्ढा की कंपनी है, वेव सिनेमा इस वक्त दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, लुधियाना, मुरादाबाद और हरिद्वार में  28 स्क्रींस और 8 हजार से ज्यादा दर्शक क्षमता वाले मल्टीप्लेक्सों का संचालन करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed