फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Polling in himachal complete

हिमाचल में सभी 68 सीटों के लिए मतदान संपन्न

Sun, 04 Nov 2012 07:30 PM IST
शिमला/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
शिमला/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 04 Nov 2012 07:30 PM IST
विज्ञापन
Polling in himachal complete

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मतगणना 20 दिसंबर को होगी। राज्य में करीब 74 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


सोलन जिले में सबसे अधिक 76.48 फीसदी मतदान हुआ। वहीं प्रेम कुमार धूमल के गृह जिले हमीरपुर में सबसे कम 63.98 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

राज्य के 46 लाख 8 हजार 359 मतदाताओं ने कुल 459 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया। कुल मतदाताओं में से बाईस लाख से अधिक महिला मतदाताओं ने मंहगाई को लेकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


ठंड के बाद भी मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। शुरुआती घंटों में मतदान की गति सुस्त रही लेकिन दोपहर के बाद जैसे-जैसे मौसम में गर्माहट आई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक राज्य में साठ प्रतिशत मतदान हो चुका था। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक रहा और कहीं से किसी गड़बडी की सूचना नहीं मिली। उन्होंने बताया कि कुल्लू विधानसभा में सर्वाधिक 68 प्रतिशत, सिरमौर में 66 प्रतिशत, चंबा में 62 प्रतिशत, मंडी में 60 प्रतिशत, बिलासपुर, शिमला और सोलन में 59 प्रतिशत, कांगडा़ में 56 प्रतिशत और उना में 58 प्रतिशत तक मतदान हुआ।


उन्होंने बताया कि दोपहर बाद मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें महिलाएं, वृद्ध और युवा शामिल थे। जनजातीय क्षेत्रों में मतदाता शून्य से सात डिग्री नीचे चल रहे तापमान के बीच सबसे ऊंचाई पर बसे हिक्किम गांव सहित सभी मतदान केंद्रों पर लोग वोट डालने पहुंचे।

मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके सांसद पुत्र अनुराग ठाकुर ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में अपने गांव समीरपुर में वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने अपने पैतृक स्थान रामपुर में वोट डाला और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह ने जाखू मतदान केंद्र पर वोट डाला। केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने केल्सटन में वोट डाला। भाजपा के उपाध्यक्ष शांता कुमार ने पालमपुर में वोट डाला।


12 वीं विधान सभा के लिए भाग्य आजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों में प्रेम कुमार धूमल, किशन कपूर, राजीव बिंदल, विधान सभा में विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स, कांग्रेस के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह, विजय सिंह मनकोटिया, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, राकेश सिंघा और टिकेंद्र सिंह पंवर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed