फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   poll equations in amethi and kumar vishwash

..तो राहुल के खिलाफ भाजपा के टिकट पर लड़ते कुमार विश्वास

Sat, 03 May 2014 07:22 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
poll equations in amethi and kumar vishwash

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ में चुनौती देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मुसलमानों दोनों को एक साथ साधने में जुटे हैं।

विज्ञापन


अपने पिता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रिश्ते का हवाला देकर विश्वास अमेठी क्षेत्र के उन संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं से गुपचुप मिल रहे हैं, जो स्मृति ईरानी की उम्मीदवारी से नाखुश हैं।
विज्ञापन


जबकि कांग्रेस के मुस्लिम जनाधार में सेंध लगाने के लिए विश्वास अपने और पार्टी के सेक्युलर चरित्र का दावा करते हुए उनके बीच जा रहे हैं।

संघ अमेठी से भाजपा के टिकट पर लड़ाना चाहता था

poll equations in amethi and kumar vishwash

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का 49 दिनों बाद सरकार छोड़ देना विश्वास को भारी पड़ रहा है। लोग कहते हैं कि जो 49 दिन बाद सरकार छोड़ सकते हैं, वो अमेठी कब छोड़ देंगे, इसका क्या भरोसा!

विश्वास के पिता का संघ से पुराना नाता रहा है। विश्वास भी खुद को राष्ट्रवादी कवि मानते हैं।

संघ उन्हें राहुल गांधी केखिलाफ भाजपा के टिकट परअमेठी से चुनाव भी लड़ाना चाहता था। संघ के इस प्रस्ताव पर विश्वास ने आम आदमी पार्टी के अपने मित्र और शीर्ष नेताओं से चर्चा भी की।

भाजपा ने अंतिम समय में स्मृति ईरानी को उतार दिया

poll equations in amethi and kumar vishwash

हालांकि आम आदमी पार्टी ने संघ की पेशकश को यह कहते हुए नामंजूर कर दिया कि इससे उनकी संघ से साठगांठ का गलत संदेश जाएगा। बाद में विश्वास आप के उम्मीदवार हो गए।

लंबे समय तक भाजपा अमेठी में अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई थी। तब स्थानीय नेता रश्मि सिंह यहां से टिकट की प्रबल दावेदार थीं।

उन्होंने अपने नाम के बैनर होर्डिंग लगाकर खासा पैसा भी खर्च किया था। लेकिन आखिरी वक्त में भाजपा ने अपनी स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी को उतार दिया।

विज्ञापन

इरानी से नाराज कार्यकर्ताओं को खींचने की जुगत

poll equations in amethi and kumar vishwash

इससे रश्मि सिंह और उनके समर्थकों को झटका लगा।

विश्वास उन्हें अपनी ओर खींचने में जुटे हैं। जिला भाजपा के नेता वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह थौरी की हाल ही में कुमार विश्वास से हुई मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

संघ के अवध प्रांत इकाई का कार्यालय अमेठी के जामू में है। विश्वास जामू के संघ पदाधिकारियों के संपर्क में भी हैं। उन्हें भरोसा है कि संघ के जमीनी कार्यकर्ता चुनाव में उनका साथ देंगे।

मुसलमानों के बीच पैठ बना रहे कुमार विश्वास

poll equations in amethi and kumar vishwash

दूसरी तरफ कुमार विश्वास लगातार अमेठी के मुस्लिम की बहुल जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, तिलोई और जायस में घूम घूम कर अपने सेक्युलर होने का दावा करते हुए कांग्रेस के मुस्लिम जनाधार में सेंध लगाने की कोशिश में हैं।

करबला को लेकर अपने विवादित बयान को लेकर मुसलमानों के निशाने पर रहे विश्वास को अब उनके बीच पैठ बनाने में कुछ कामयाबी भी मिली है।

जायस के प्रभावशाली मुस्लिम नेता मोहम्मद ईसा कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं। आप नेताओं का दावा है कि ईसा के इधर आने से मुसलमानों में विश्वास का समर्थन बढ़ा है।

राहुल के खिलाफ पुस्तिका बंटवाने से फैली नाराजगी

poll equations in amethi and kumar vishwash

लेकिन जमीनी हकीकत कहती है कि लगातार भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के मजबूत होने से मुकाबला राहुल बनाम स्मृति बनते जाने से मुसलमानों के बीच आप का समर्थन खिसक रहा है।

हाल ही में रात भर में पूरे अमेठी में राहुल गांधी को लेकर तमाम आपत्तिजनक सामग्री वाली एक विवादित प्रचार पुस्तिका के गुपचुप तरीके से बंटवाने की भी खासी तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।

आप की सरकार गिरने से भी हो रहा नुकसान

poll equations in amethi and kumar vishwash

अमेठी में सड़क किनारे एक दुकान पर बैठे सलीम के मुताबिक शुरु में जब कुमार विश्वास अमेठी आए तो उनके साथ दिल्ली की कामयाबी की हवा भी साथ आई थी।

लेकिन जब अरविंद केजरीवाल ने पहले सड़क पर धरना दिया और फिर सरकार से इस्तीफा देकर मैदान छोड़ गए तो वह हवा भी उतर गई।

सलीम के साथ बैठे अशरफ कहते हैं कि उनकी अम्मी ने तय किया था कि इस बार वह अपना वोट आप को देंगी, लेकिन अब दो दिन से उन्होंने इरादा बदल दिया है। कुछ ऐसी ही राय पान की दुकान लगाए रामशरण की भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed