फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Politics on jawahar lal nehru inheritance

नेहरू की विरासत पर छिड़ सकता है सियासी संग्राम

Sun, 29 Nov 2015 07:45 AM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
Politics on jawahar lal nehru inheritance

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विरासत को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच एकबार फिर से संग्राम छिड़ सकता है। नेहरू की विरासत पर भगवा कलेवर चढ़ाने की कोशिश के तहत सरकार संघ विचारक एवं लेखक स्वप्नदास गुप्ता को नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) का निदेशक बना सकती है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर राज्यसभा चैनल नेहरू के विचारों को लंबे समय तक संजोए रखने और उसके प्रसार की कवायद में फिल्म बनाने की तैयारी में है।

केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन आने वाला एनएमएमएल बीते सितंबर में तब विवादों में आया था जब सरकार से अनबन की वजह से महेश रंगराजन ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


अब सरकार द्वारा स्वप्नदास गुप्ता को एनएमएमएल की कमान सौंपने पर सियासी बवाल मच सकता है। साथ ही राज्यसभा सचिवालय के अंतर्गत आने वाला राज्यसभा चैनल भगवा परिवार के निशाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू पर फिल्म बनाने को लेकर चैनल फिर से भगवा परिवार के निशाने पर आ सकता है। उपराष्ट्रपति के नाते सचिवालय के मुखिया हामिद अंसारी हैं।

नेहरू पर फिल्म बनाने की कवायद में जुटा राज्यसभा चैनल

Politics on jawahar lal nehru inheritance

सूत्र बताते हैं कि स्वप्नदास गुप्ता को एनएमएमएल का निदेशक बनाए जाने को लेकर सरकार के शीर्ष स्तर पर मंत्रणा हो चुकी है। मौका देख इसे जल्द अंजाम दिया जाएगा। देश के वरिष्ठ पत्रकारों में शामिल गुप्ता लंबे समय से भाजपा और संघ परिवार के वैचारिक चेहरे के रूप में पहचाने जाते रहे हैं।

भाजपा की ओर से उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने की कई बार चर्चाएं भी हुईं। मगर पार्टी की अंदरूनी दांवपेंच के कारण ऐसा नहीं हो सका है। भाजपा में उन्हें वित्त मंत्री अरुण जेटली का बेहद करीबी माना जाता है तो पीएम नरेंद्र मोदी से भी उनके रिश्ते बेहद अच्छे माने जाते हैं। अब एनएमएमएल की कमान सौंपकर भगवा परिवार उनके अनुभवों का लाभ उठाने की तैयारी में है।

वहीं राज्यसभा चैनल ने देश के नेहरू पर फिल्म बनाने की तैयारी की है। हालांकि इसके लिए अभी निर्देशक तय नहीं हुआ है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि नेहरू पर बनने वाली फिल्म की पूरी रूपरेखा बना ली गई है। इसके अलावा राज्यसभा चैनल नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल पर भी फिल्म बना रहा है। इन फिल्मों के लिए निर्देशक भी तय हो चुके हैं।

बोस और उनकी आजाद हिंद फौज की गतिविधियों पर बनने वाली फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया करेंगे। पटेल और देश के लिए उनके योगदान पर बनने वाली फिल्म के निर्देशन का जिम्मा विनय शुक्ला को दिया गया है। बीते साल भी राज्यसभा चैनल भारतीय संविधान पर फिल्म बना चुका है। इसका निर्देशन देश के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल ने किया था। इस फिल्म ने काफी लोकप्रियता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed