'टेरर बोट' पर सियासी जंग शुरू, बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में भारत-पाकिस्तान की समुद्री सीमा पर पोरबंदर के पास एक पाकिस्तानी नौका ने खुद को धमाके से उड़ा लिया था। माना जा रहा है कि इस नौका में विस्फोटक और आतंकी थे, जिसने पीछा किए जाने पर खुद को उड़ा लिया था। अब इस टेरर बोट को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है।
रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने बीजेपी पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार के पास इसका क्या सबूत है कि उस बोट में आतंकी ही थे? अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। बीजेपी भारत पर किसी आतंकी हमले को नाकाम करने का सिर्फ क्रेडिट लेना चाहती है। वे बोले कि उस बोट में स्मग्लर हो सकते थे।
अजय कुमार के इस आरोप के बाद बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया है। वे बोले कि कांग्रेस इस तरह के सवाल खड़े कर के पाकिस्तान की मदद कर रही है। वे बोले कि कांग्रेस पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम कर रही है।
कांग्रेस को बताया गिरा हुए
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह देश के लिए बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस ने देश की सरकार से ऐसा सवाल पूछा है। यह सवाल पूछने पर बीजेपी ने कांग्रेस को गिरा हुआ भी बता दिया।
संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह के सवाल करके पाकिस्तान की मदद कर रहा है, जो पाकिस्तान को असलहा देने के बराबर है। वे बोले कि कांग्रेस की ऐसी हरकतों से पाकिस्तान को बल मिला है।
बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर खुलेआम बहस नहीं की जा सकती है। वे बोले कि अगर कांग्रेस को किसी तरह की शंका थी तो उसे मीडिया की मदद से इस तरह का सवाल उठाने के बजाय सरकार से इसकी जानकारी मांगनी चाहिए थी।