फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   politics and love putin affair with girl

दुनिया के दिग्गज नेता, जो हार गए हुस्न से!

Mon, 17 Feb 2014 04:59 PM IST
Updated Mon, 17 Feb 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
politics and love putin affair with girl

कहते हैं ताकत अपने साथ चुंबक की तरह हर चीज को अपनी ओर खींचती हैं। खासकर जब सत्ता के केंद्र में बैठा कोई ताकतवार शख्सियत दिलफेंक हो तो फिर कुछ नायाब और अजीब रिश्ते हमेशा पनपते रहे हैं।

विज्ञापन


हमेशा से सियासत में ग्लैमर की चुस्की से लजीज होठों को नया स्वाद मिला है। और फिर जब इस तड़के में सियासी छौंक के साथ कातिल खूबसूरती का मेल हो तो फिर कहना है क्या?
विज्ञापन


यहीं से ताकत और हुस्न के बीच ऐसा रिश्ता पनपता है जो सियासत को नया रंग देता है, कई गॉसिप बनते हैं, कई परिवार बिखड़ जाते हैं तो कई बार सत्ता से बेदखल भी होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर उन रिश्तों पर जिसने सत्ता और हुस्न का ऐसा तड़का लगा कि लोगों की आंखें फटी सी रह गई।

पुतिन का 31 साल छोटी लड़की संग अफेयर!

politics and love putin affair with girl

रूस के 61 वर्षीय राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और 30 साल की एलिना केवायेवा के बीच भले की उम्र का फासला कितना ही क्यों न हो, मगर प्रेम के पंछी आसमान में उड़ रहे हैं। केवायेवा तो खुलकर इस प्रेम का ‌इजहार करने से हिचक नहीं रही हैं।

ऐसी चर्चा है कि पुतिन ने अपनी गर्लफ्रेंड केवायेवा से शादी भी कर ली है। एक टीवी फुटेज में यह साफ देखा गया कि केवायेवा ने शादी की अंगूठी भी पहन रखी हैं।

केवायेवा दो बार ओलंपिक में रूस का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। और ऐसे में रूस के सोची में जब विंटर ओलंपिक होने जा रहा है, यह खबर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बिल का नाम जुड़ा हिर्ले के साथ

politics and love putin affair with girl

मोनिका लेविंस्की से कथित रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थी। इस वजह से उनका पारिवारिक जीवन तबाह होने के कगार पर पहुंच गया था।

किसी तरह इस सियासी दलदल से निकलने वाले क्लिंटन का नाम अब हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले के साथ जुड़ने की खबर आई।

हर्ले के कथित पूर्व ब्वॉयफ्रेंड टॉम सिजमोर ने दोनों के बीच एक साल तक अफेयर होने का दावा किया। सिजमोर ने कहा कि उन्होंने ही क्लिंटन को हर्ले के साथ जुड़ने में मदद की।

एक टेप के मुताबिक, सिजमोर 1998 में अपनी फिल्म ‘सेविंग प्राइवेट रियान’ की स्क्रीनिंग के लिए व्हाइट हाउस में मौजूद थे। तभी तत्कालीन राष्ट्रपति क्लिंटन ने कथित तौर पर उनसे हर्ले का नंबर मांगा था।

हालांकि हर्ले ने सिजमोर के इस दावे को खारिज करते हुए इसे हास्यास्पद करार दिया।

अभिनेत्री के प्यार में फंसे फ्रांसीसी राष्ट्रपति!

politics and love putin affair with girl

कुछ महीनों पहले फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के एक्ट्रेस जूली गायेट से अफेयर की जोर-शोर से चर्चा ने लोगों का खूब ध्यान खींचा।

फ्रांसीसी मैगजीन ‘क्लोजर’ की वेबसाइट पर 59 वर्षीय ओलांद के गायेट के साथ संबंधों को लेकर आर्टिकल और तस्वीरें छपी थी। वेबसाइट ने यहां तक दावा किया था ओलांद 41 वर्षीय गायेट के साथ रात बिताने के लिए नियमित रूप से अपने स्कूटर से पेरिस की सड़कों पर घूमते हैं।

अपनी इसी आदत के चलते वह नए साल के आसपास हेलमेट पहने गायेट के अपार्टमेंट पहुंचे थे। क्लोजर ने इसकी एक धुंधली तस्वीर भी अपने कवर पेज पर प्रकाशित की थी।

वेश्याओं को दावत देते थे बर्लुस्कोनी

politics and love putin affair with girl

अपनी रंगीनमिजाजी के लिए मशहूर इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर आरोप लगा था कि उन्होंने ‌अपनी हवेली में वेश्याओं की दावतें दी थी। यहां तक इन वेश्याओं को लुभाने के लिए उन्हें अन्य चीजों की भी लालच दी थी।

इसके अलावा बर्लुस्कोनी के पर नाबालिग सेक्स वर्कर अल महारूग के साथ रिश्ते बनाने के लिए पैसे देने के भी आरोप लगे। हालांकि बर्लुस्कोनी ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए पैसे देने की कभी जरूरत नहीं पड़ी।

यौन संबंधों के मामलों ने जब तूल पकड़ा तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

हालांकि कुछ महीने पहले बर्लुस्कोनी की उम्र में 49 साल छोटी अपनी प्रेमिका फ्रंसेस्का पास्कल से गुपचुप तरीके से शादी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed