फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   political roar in lok sabha on farmer gajendra's death

स्पीकर ने पूछा, 'क्या कल उसे कोई बचाने गया था'

Thu, 23 Apr 2015 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Apr 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
political roar in lok sabha on farmer gajendra's death

आम आदमी पार्टी की किसान रैली में राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह की मौत पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने हजारों लोगों के सामने हुई किसान की आत्महत्या पर सदन में बहस की मांग की और मामले पर सरकार से जवाब देने की मांग की।

विज्ञापन


सदन में सांसदों का बढ़ता हंगामा देख स्पीकर सुमित्रा महाजन काफी नाराज हुईं और इस पर सांसदों की कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने हंगामा कर रहे सांसदों से कहा कि आज तो आप किसान की मौत पर बहस कराने के लिए हंगामा कर रहे हैं, लेकिन कल क्या उसे कोई बचाने गया था?
विज्ञापन


सुमित्रा महाजन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'इस घटना से मैं भी दुखी हूं, हम जो लोकतंत्र के स्तंभ के प्रतिनिधि हैं, वो सब शायद इस घटना के दोषी हो सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में बहस जारी, सांसदों जताई चिंता

political roar in lok sabha on farmer gajendra's death

लोकसभा में किसान की आत्म हत्या को लेकर सदन सांसदों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और सरकार से किसानों के हित में कुछ प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सदन में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस सांसद और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा से सरकार से मांग की सरकार मामले की गहराई से जांच कराए और इसके सभी पहलुओं को सबसे के सामने लाए।

वहीं आम आदमी के पार्टी के सांसद भगवंत मान ने घटना पर सरकार से मांग की सबको जीवन देने वाले किसान की दशा दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही है जिसके सरकार कोई प्रभावी कद उठाए ताकि देश में किसान बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed