फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   political-reaction-election

'आंधी हरियाणा में उठी, महाराष्ट्र में बैठी'

Sun, 19 Oct 2014 03:31 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
 political-reaction-election
महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को मिली बढत पर सोशल मीडिया में नेताओं और आम लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने फेसबुक पर लिखा है, "महाराष्ट्र में हर एग्जिट पोल फेल होता नजर आता है, भाजपा 111 पर डोल रही है। मोदी की आंधी हरियाणा में उठी, महाराष्ट्र में बैठ गई!"
विज्ञापन


महाराष्ट्र में भाजपा के नेता विनोद तावडे ने ट्वीट किया है, "हरियाणा और महाराष्ट्र में लोगों का भाजपा में साफ विश्वास नजर आता है। दोनों राज्य तरक्की के नए रास्ते पर जाने का इंतजार कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने एक ट्वीट में लिखा है, "हरियाणा की स्थिति साफ हो गई है। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, उसे 50 से ज्यादा सीट मिल सकती है। कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल को 15-20 सीटें मिल सकती हैं।"

बहुमत की ओर

 political-reaction-election

महाराष्ट्र के पत्रकार निखिल वागले ने ट्वीट किया है, "यह देखना दिलचस्प होगा कि उद्धव ठाकरे बीजेपी से कैसे पेश आते हैं। भाजपा को अब उनके समर्थन की जरूरत है।"

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा, "अच्छे दिन का वादा जनता के लिए था, न कि कांग्रेस के लिए। अब कांग्रेस को बडे दिल का सबूत देना होगा।"

इन नतीजों के बारे में कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा, "लोग बदलाव चाहते थे। हो सकता है कि मोदी लहर हो। लेकिन लोकसभा चुनाव की तुलना में इन विधानसभा चुनावों में मोदी लहर कमजोर हुई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed