फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Political reaction after mulayam singh's rape remark

रेप पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे मुलायम

Fri, 11 Apr 2014 03:28 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
Political reaction after mulayam singh's rape remark

गैंगरेप में फांसी की सजा को गलत ठहराकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव बुरे फंस गए हैं। चारों ओर उनकी लानत मलानत हो रही है।

विज्ञापन


लगभग सभी राजनीतिक दलों और महिला संगठनों ने मुलायम के इस बयान को बेहद आपत्तिजनक और गैर जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि वोट बैंक के लिए इस तरह की छिछोरी राजनीति करना गलत है।

शर्मिंदा हूं कि मुलायम जैसे नेता देश में हैं

Political reaction after mulayam singh's rape remark

मुलायम के इस विवादित बयान पर पहली प्रतिक्रिया महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की तरफ से आई। उन्होंने एक रैली में कहा कि ‌उन्हें शर्मिंदगी होती है कि वो उस देश में रहते हैं जहां मुलायम जैसे नेता है।

राज ठाकरे ने कहा कि ऐसा घिनौना बयान देने वाले मुलायम के घर में क्या मां बहन नहीं है। केवल वोट पाने के लिए ऐसा बयान देने वाले को देश माफ नहीं करेगा। उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी एक ही सजा, वोट मत दो

Political reaction after mulayam singh's rape remark

पूर्व आईपीएस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी ने कहा कि ये बयान केवल महिलाओँ के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे समाज के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि ऐसे घृणित बयान के लिए महिलाएं मुलायम को कभी माफ नहीं करेंगी। बेदी ने कहा कि इसके लिए एक ही सजा है कि मुलायम को वोट मत दो।

विज्ञापन

माफ न करने वाला अपराध: कांग्रेस

Political reaction after mulayam singh's rape remark
वहीं कांग्रेस ने कहा कि है मुलायम यादव का ये बयान गैर जिम्मेदाराना है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओँ के प्रति रेप जैसे मुद्दे पर इस तरह के बयान स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कांग्रेस ने कहा कि देश में महिलाओँ की सुरक्षा को लेकर हर वर्ग को सचेत रहना चा‌हिए और ऐसे में इस तरह के बयान बरदाश्त नहीं किए जाएंगे।

यूपी की कुर्सी छोड़ दें मुलायम: बसपा

Political reaction after mulayam singh's rape remark
वहीं बसपा ने भी इस बयान पर मुलायम को आड़े हाथों लिया है। बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि ऐसे बयान देकर मुलायम गुडों और बलात्कारियों को संरक्षण दे रहे हैं। इससे साफ होता है कि मुलायम गुंडों के नेता है।

मौर्य ने कहा कि रेप के दोषियों को बचाने के लिए कानून में बदलाव का बयान देने वाले मुलायम को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

हार पास देखकर ऐसे बिदके नेताजी

Political reaction after mulayam singh's rape remark
भाजपा ने भी मुलायम के बयान की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि ऐसे बयान देकर मुलायम साबित कर रहे हैं कि सपा हार की आशंका में हताश हो गई है।

बीजेपी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि खास वर्ग के बीच इस तरह के गुमराह करने वाले बयान देकर मुलायम अपनी हार स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed