फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Political protests start on chhota rajan

छोटा राजन को सीबीआई के सुपुर्द करने से गरमाई सियासत

Fri, 06 Nov 2015 11:16 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Political protests start on chhota rajan

महाराष्ट्र के गुनहगार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को सीबीआई को सौंपने को लेकर सियासत गरमा गई है। सूबे में कांग्रेस और एनसीपी ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री फडणवीस की राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के चलते शीना बोरा हत्याकांड से जुड़े मामले के बाद छोटा राजन की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गई है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार की रात उच्चस्तरीय बैठक के बाद छोटा राजन के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मामले सीबीआई के सुपुर्द करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस-एनसीपी ने साधा फडणवीस सरकार पर निशाना

Political protests start on chhota rajan

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा कि मुंबई पुलिस में अंडरवर्ल्ड के बारे में अच्छी जानकारी है। मुंबई पुलिस की क्षमता पर संदेह कर मामले की सीबीआई को सौंपने से बड़ा सवाल उठ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छोटा राजन के बहाने कुछ और काम कर रही है।

वहीं, एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि छोटा राजन की जांच सीबीआई को सौंपने का मामला चौंकाने वाला है। मलिक ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे मुंबई पुलिस को इस मामले में पूरी तरह से दरकिनार किया जा रहा है।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि छोटा राजन के खिलाफ सारे गुनाह मुंबई में दर्ज हैं। ऐसे में मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का क्या औचित्य है।

पूर्व आईपीएस डी.शिवानंदन ने कहा कि छोटा राजन को चार्टर्ड प्लेन से भारत लाने की क्या जरूरत थी। इससे पहले माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर आदि अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों को पकड़कर लाया गया है लेकिन इस तरह ग्लैमराइज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed