फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   political parties wants to ban opinion poll

ओपिनियन पोल पर रोक लगाना चाहती हैं पार्टियां

Fri, 10 May 2013 09:50 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 10 May 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
political parties wants to ban opinion poll

चुनावों में धन बल के बढ़ते उपयोग को लेकर चिंता के बीच अधिकतर राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को चुनाव सुधार जल्द शुरू किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


राजनीतिक दलों का मानना है कि ऐसा करने से चुनावों में काले धन के उपयोग पर अंकुश लग सकेगा, साथ ही आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने ईवीएम से मतदान पर्ची मिलने की व्यवस्था शुरू करने का समर्थन किया और मांग की कि चुनाव सुधार अगले आम चुनाव के पहले ही लागू किए जाएं।

चुनाव आयोग द्वारा यहां आयोजित सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मीडिया चैनलों पर दिखाए जाने वाले ओपिनियन पोल पर रोक लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रमुख चुनाव सुधारों को लागू किए जाने में बरती जा रही ‘शिथिलता’ पर चिंता जताई और उपायों पर विचार विमर्श के लिए अलग से बैठक बुलाए जाने की मांग की।

ईवीएम से मतदान पर्ची मिलने की व्यवस्था पर विचार विमर्श के लिए हुई बैठक में कुछ पार्टियों ने इस्तेमाल किए जाने वाले कागज और प्रिंटिंग की गुणवत्ता पर चिंता जताई।


उन्होंने कहा कि कागज की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए जो विवाद या अदालती मुकदमे की स्थिति में कुछ साल तक रह सके। मतदान पर्ची के लिए थर्मल पेपर के इस्तेमाल पर सवाल करते हुए राजनीतिक दलों ने कागज एवं प्रिंटिंग में सुधार लाए जाने की मांग की ताकि विवाद की स्थिति में इसे रिकार्ड के रूप में सुरक्षित रखा जा सके।

इस सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस, भाजपा, सपा, माकपा, जेडी-एस, बसपा, टीडीपी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत, चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा और एस एन ए जैदी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed