फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Political leaders sad on President Kalam death.

राष्ट्रपति कलाम के निधन पर देशभर में शोक की लहर

Mon, 27 Jul 2015 11:45 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Political leaders sad on President Kalam death.

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का दिल का दौरा पड़ने से शिलांग के एक

विज्ञापन
अस्पताल में निधन हो गया। ये खबर मिलते ही देशभर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। केंद्र सरकार ने उनके निधन पर 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि राष्ट्र ने एक ऐसा बेटा खो दिया है जो अपने जीते जी जनता का राष्ट्रपति था और वह मृत्यु के बाद भी वही बना रहेगा।

राष्ट्र के नाम अपने शोक संदेश में प्रणब मुखर्जी ने कलाम के निधन को व्यक्तिगत नुकसान बताते हुए कहा, "कलाम बहुत लोकप्रिय थे जिनकी बेहद प्रशंसा होती थी।"

राष्ट्रपति मुखर्जी  ने कहा है कि वे एक वैज्ञानिक, प्रशासक, शिक्षाविद् और लेखक के रूप में तथा विज्ञान, नवोन्मेष के प्रति अपने जुनून के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

Political leaders sad on President Kalam death.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलाम साहब के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि मैंने व्यक्तिगत जीवन में एक बड़ा मार्गदर्शक बताया है। उन्होंने कहा कि कलाम साहब के जाने से जो क्षति हुई उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।








केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Political leaders sad on President Kalam death.

उनके निधन की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके अपना दुख जताया। उन्होंने लिखा कि डॉ. कलाम का व्यक्तित्व बेहत खास, अदम्य भावना, गहरे ज्ञान और दृढ़ विश्वास से भरा हुआ था। उन्होंने अपने पीछे ना भरने वाला बड़ा शून्य छोड़ दिया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि देश ने आज अपना एक बड़ा प्रभावी व्यक्तित्व खो दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए एक शून्य छोड़ दिया है। कलाम जी देश के महज राष्ट्रपति ही नहीं रहे बल्कि एक रोल मॉडल और देश का बड़े व्यक्तित्व रहे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वह हमेशा देश के भविष्य को लेकर चिंतित थे। उन्होंने लोगों को खासा प्रभावित किया।

विज्ञापन

'मैंने प्रधानमंत्री रहने के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा'

Political leaders sad on President Kalam death.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। उन्होंने हमारे देश में रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्म निर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया।

मनमोहन सिंह ने कहा कि हमने एक महान इंसान खो दिया। मैंने प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. कलाम के साथ बहुत निकटता से काम किया और कई बार हमारे देश के राष्ट्रपति के रूप में उनकी सलाह से मैं लाभान्वित हुआ। उनके जीवन और काम को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

कांग्रेस पार्टी ने भी पूर्व राष्ट्रपति कलाम के निधन पर गहरा शोक जताया। कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर कांग्रेस पार्टी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। हम उन्हें दिल से सलाम करते हैं।

लोकजनशक्ति पार्टी के मुखिया और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी पूर्व राष्ट्रपति को अपनी और अपनी पार्टी को ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कलाम साहब अपने आप में एक मिसाल हैं। वो सदैव हम लोगों के लिए प्रेरणा के केंद्र रहेंगे।

राहुल गांधी ने भी जताया दुख

Political leaders sad on President Kalam death.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, "डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से गहरा दुख पहुंचा। वे बहुमुखी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी गर्मजोशी और बुद्धिमत्ता से एक देश के दिलोदिमाग को जीत लिया था।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि भारत के मिसाइल मैन की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा। उनका व्यक्ति बेहद प्रभावी और आखिरी वक्त में भी उन्हें शिक्षण से प्यार किया।

कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि मैंने जब ये सुना तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। ये बेहद दुखद खबर है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर संदेश में लिखा, "एपीजे अब्दुल कलाम नहीं रहे यह सुनकर दुख हुआ। राष्ट्र ने एक सच्चा भारत रत्न खो दिया है।"

सभी दल के नेता दे रहे हैं श्रद्धांजलि

Political leaders sad on President Kalam death.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, "बहुत दुखद खबर। मेरा उनसे खास लगाव था। वे देश के प्रिय बेटों में से एक थे और मेरे भी प्रिय थे।"

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के अचानक निधन पर गहरा दुख जताया। उनका निधन आईआईएम के छात्रों के बीच बोलने के दौरान हुआ।

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि कलाम साहब के निधन की खबर सुनकर हमें धक्का लगा और चोट पहुंचा। उनके निधन से राष्ट्र को नुकसान पहुंचा। मैं आरजेडी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

आध्यात्मिक नेता श्रीश्री रविशंकर ने कहा, "डा. कलाम को भारतीय शास्त्रीय संगीत से गहरा लगाव था। उन्होंने एक बार मुझे सुझाव दिया था कि वे और मैं एक साथ वीणा वादन करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed