फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   political journey of mp governer ramnaresh yadav

रामनरेश यादव: जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर रिक्शे से लौटे थे वापस

Fri, 10 Jul 2015 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jul 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
political journey of mp governer ramnaresh yadav

व्यापमं के घोटाले में 10 वें आरोपी राज्यपाल राम नरेश यादव आज भले सबकी निगाह में गलत हों लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब राजनीति में लोग उनकी ईमानदारी की दुहाई दिया करते थे।

विज्ञापन


लोकदल, फिर जनता पार्टी, और चौधरी चरण सिंह के चहेते बन कर उनकी सरपरस्ती में अपने राजनैतिक जीवन की आश्चर्यजनक शुरुआत करने वाले राम नरेश यादव ने इमरजेंसी के बाद जब जनता पार्टी के हाथों तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करारी हार हुई थी, उसी दौर में वो सबके चहेते बन गए थे।
विज्ञापन


राम नरेश आजमगढ़ से पहली बार लोक सभा में गए तो फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। चौधरी चरण सिंह ने राम नरेश से प्रभावित होकर लगातार 3 बार से विधायक रहे मुलायम सिंह यादव को नजर अंदाज कर के 1977 में राम नरेश यादव को संयुक्त उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया लेकिन उन्हें दो साल के भीतर ही अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए गई मुख्यमंत्री की कुर्सी

political journey of mp governer ramnaresh yadav

यूं तो चरण सिंह राम नरेश यादव को लंबी रेस का घोड़ा मानते थे लेकिन यादव के इस्तीफे के बाद खाली पड़ी आजमगढ़ लोक सभा सीट पर उपचुनाव में मोहसिना किदवई ने जनता पार्टी के कैंडिडेट को बुरी तरह हराया और कांग्रेस की जीत ने इस बात के भी संकेत दिए की इंदिरा की आंधी जो चिकमंगलूर से चल चुकी थी,जो जल्द ही पूरे देश पर छाने वाली है।


आजमगढ़ उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राम नरेश को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। जिसके बाद जनता पार्टी ने अपना डैमेज कंट्रोल करने के लिए बनारसी दास को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया।

कभी चरण सिंह यूथ ब्रिगेड के सदस्य रहे जदयू नेता केसी त्यागी के मुताबिक ''आजमगढ़ की हार चौधरी चरण सिंह के लिए बहुत ही चौंकाने वाली थी, जिसने राम नरेश यादव से उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली।

राजनारायण के बने करीबी

political journey of mp governer ramnaresh yadav

आजमगढ़ की हार ने चौधरी चरण सिंह को ये भी एहसास कराया कि मुलायम सिंह की अनदेखी कर राम नरेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना उनकी बड़ी भूल थी। राम नरेश ने जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो उसके बाद वो रिक्शे से अपने घर वापस गए।''

चरण सिंह के लिए अपना विश्ववास खो चुके राम नरेश यादव धीरे-धीरे राज नरायण के करीबी बन गए जो खुद एक बागी थे। राजनीति में खासा मोड़ तब आया जब राम नरेश यादव मुलायम सिंह यादव का मुकाबला करने के लिए चरण सिंह के बेटे अजीत सिंह की बनाई पार्टी में शामिल हो गए और यही वह वक्त था जब वो कांग्रेस में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए।

2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने राम नरेश यादव का सावधानी से इस्तेमाल किया जिसके बाद पार्टी की तरफ से उन्हें इसका फल भी मिला। राम नरेश को कांग्रेस ने राज्यसभा में पहुंचा दिया और फिर उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्यता भी मिल गई। पार्टी ने उन्हें यादवों के बीच कैंपेन करने की भी जिम्मेदारी दी।

2011 में बने राज्यपाल

political journey of mp governer ramnaresh yadav

2011 में जब कांग्रेस उत्तर प्रदेश लोक सभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी कर रही थी, उसी दौरान राम नरेश को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया।

राम नरेश यादव से पूर्व में जुड़े एक नेता ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया अगर हाल के व्यापम घोटाले को एक किनारे रख कर देखें तो राम नरेश भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्हें हर पार्टी में लोग उनकी ईमानदारी और साफगोई के लिए जानते थे लेकिन राजभवन के आस पास के लोगों ने उन्हें व्यापम घोटाले में लाचार बना दिया है।

व्यापम घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिहं के लिए मुसीबत बन चुके यादव को देख कर कांग्रेस खुश है। कांग्रेस का मानना है कि शिवराज ने राज्यपाल राम नरेश को अब तक इसलिए बचाए रखा ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल रामनरेश यादव को नोटिस देते हुए चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि राज्यपाल को तभी इस्तीफा दे देना था, जब उन पर पहली बार एफआईआर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed