{"_id":"b92e94b0-cfa6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"political-crisis-in-maharashtra-all-ncp-ministers-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी के मंत्रियों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी के मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 08 Jun 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सभी 20 मंत्रियों ने शुक्रवार को अपना सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
इस्तीफा देने वालों में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, लोकनिर्माण मंत्री छगन भुजबल, गृहमंत्री आरआर पाटिल और ग्रामीण विकास मंत्री जयंत पाटिल शामिल हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि राज्य सरकार और पार्टी स्तर पर होने वाले बडे़ पैमाने पर फेरबदल को देखते हुए इन मंत्रियों ने यह कदम उठाया है।
जबकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि 2014 के आम चुनाव में पार्टी नेताओं को तैयार रहने के निर्देशों के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार को मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंपा है।
विज्ञापन