फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   political conflict on salman Khurshid trust

सलमान खुर्शीद की गिरफ्तारी पर अड़े केजरीवाल

Sun, 14 Oct 2012 12:38 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Oct 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
political conflict on salman Khurshid trust
केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद के जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर कथित रूप से विकलांगों के कल्याण की 71.5 लाख रुपये की सरकारी रकम हड़पने के संगीन आरोपों पर जारी सियासी घमासान ने और जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने अब जहां खुर्शीद दंपति की गिरफ्तारी की मांग कर डाली है, वहीं भाजपा ने कानून मंत्री के इस्तीफे की वकालत की है। खुर्शीद दंपति पर लगे कथित घोटाले के इन आरोपों ने यूपीए सरकार की मुसीबत बढ़ा दी है। वैसे सियासी नजाकत को भांपते हुए ही यूपीए ने शनिवार को सरकार से लेकर पार्टी के स्तर पर बचाव का मोर्चा संभाला। लुईस खुर्शीद भी पति के बचाव में मीडिया से रू-ब-रू हुईं।
विज्ञापन


इस बीच उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में विकलांगों की मदद के लिए केंद्र से मिले 71.5 लाख रुपये घोटाले पर कैग ड्राफ्ट रिपोर्ट होने की बात सामने आई है। जिसमें गड़बड़ियों की आशंका और ब्याज समेत ट्रस्ट से पैसा वसूलने की बात कही गई है। हालांकि लुईस ने कैग की रिपोर्ट होने का दावा झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि हमने विकलांगों का पेट नहीं काटा है बल्कि 71.5 लाख के अलावा छह लाख रुपये अपनी तरफ से जुटाकर भी खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच खबर है कि सलमान खुर्शीद रविवार को ब्रिटेन से लौट रहे हैं। उन्होंने स्वदेश लौटने के बाद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमे की धमकी दी है। लुईस भी केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोकने की घोषणा कर चुकी हैं। उनका यह भी दावा है कि ट्रस्ट पर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से रकम निकालने की एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में कही गई बात गलत है। वे किसी भी जांच को तैयार हैं। लुईस ने शुक्रवार को चैनल के खिलाफ सौ करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा ठोका।

इन तमाम बातों के बीच टीम केजरीवाल ने इसे भ्रष्टाचार का गंभीर मामला बताते हुए राजधानी की सड़कों पर गुरिल्ला आंदोलन जारी रखा। केजरीवाल ने कहा कि यह उच्चस्तम स्तर पर भ्रष्टाचार का संगीन मामला है जिसमें प्रभाव का इस्तेमाल किया गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने खुर्शीद के ट्रस्ट पर विकलांगों की राशि गबन करने के लगे आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुए खुर्शीद के इस्तीफे की मांग की।

बचाव रणनीति के तहत सरकार की तरफ से शनिवार को सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि अपनी विश्वसनीयता की वजह से ही खुर्शीद सरकार के कानून मंत्री हैं और टीम केजरीवाल तो किसी पर कुछ भी आरोप लगाने से बाज नहीं आती। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने खुर्शीद के इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए कहा कि केजरीवाल की यह तो पुरानी आदत है और उनका प्रदर्शन टीवी चैनलों के लिए है, जनता से उनका कोई सरोकार नहीं।

करप्शन का कैसीनो कांग्रेस
कांग्रेस करप्शन का कैसीनो (जुआघर) बन गई है, जहां भ्रष्टाचार एवं घोटालों के शातिर खिलाड़ी जनता के धन की लूट का खेल खेल रहे हैं। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचा रही है। साथ ही देश के हितों और आम लोगों के सरोकार को विदेशी बाजार के खिलाड़ियों के सामने दांव पर लगा रही है।- मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा उपाध्यक्ष

खुर्शीद खुद देंगे सफाई
सलमान खुर्शीद ने कहा है कि विदेश से लौट कर हर आरोप का उतर देंगे। केजरीवाल का यह रवैया ठीक नहीं है कि खुर्शीद जब तक इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक वह धरना देंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। सरकार किसी के दबाव में आकर फैसले नहीं करती।-अंबिका सोनी, सूचना और प्रसारण मंत्री

कोई घपला नहीं हुआ: लुईस
हमारे ट्रस्ट में कोई घपला नहीं हुआ। केजरीवाल विकलांगों के कंधे पर रख कर राजनीतिक बंदूक चला रहे हैं। मेरे पति (सलमान खुर्शीद) के खिलाफ कोई जांच नहीं चल रही है, ऐसे में उन्हें क्यों इस्तीफा देना चाहिए? केजरीवाल बात का बतंगड़ बना रहे हैं। वे तीन लोगों को सामने लाकर हजारों लोगों के हित में किए हमारे काम को खारिज कर रहे हैं।-लुईस खुर्शीद, जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की निदेशक


कांग्रेस का बचाव जारी
किसी को झूठे आरोपों के आधार पर सूली पर नहीं चढ़ा देंगे। जब तक कोर्ट नहीं कहती... सबको समान रूप से संरक्षण दिया जाएगा। जब तक उन्हें दोषी नहीं करार दिया जाता वे निर्दोष हैं।- मनीष तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed