फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   policemen beaten by the South villain, uniform tear

साउथ के खलनायक ने पुलिस वालों को पीटा, वर्दी फाड़ी

Sat, 01 Jun 2013 09:44 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
policemen beaten by the South villain, uniform tear

दक्षिण भारत की फिल्मों के खलनायक ने दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में असल जिंदगी में खलनायकी दिखा दी। आरोपी आकाश जैन ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी।

विज्ञापन


आरोप है कि वारदात के समय आकाश ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाले व्यवसायी का बेटा है और मॉडल भी है। उस पर हपले से ही दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


आकाश ने मुंबई में मॉडलिंग के बाद दो वर्ष पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम शुरू किया था। वह आठ-दस फिल्मों में काम कर चुका है। ज्यादातर फिल्मों में उसने खलनायक की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक  शाही मार्केट, लाजपत नगर में रेहड़ी वाले से झगड़ा कर रहा है। पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था।

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कार में बैठकर शराब पी रहे आकाश से पुलिसकर्मियों ने झगड़े के बारे में पूछा तो वह चिढ़ गया और पीसीआर कर्मियों के साथ हाथापाई करने लगा।

आरोप है कि आकाश ने दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई है।

आकाश को गिरफ्तार कर लाजपत नगर थाने लाया गया। आरोप है कि उसने थाने के अंदर भी हंगामा किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदि है।


गौरतलब है कि हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री लीना मारिया ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुई थी।
 
युवती के घर फेंकता था शराब की बोतलें
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आकाश के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। वह लाजपत नगर की एक युवती से जबरदस्ती दोस्ती करना चाहता था।

युवती ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो वह उसे और उसके परिजनों को परेशान करने लगा। वह युवती के घर के बाहर शराब की बोतलें फेंकता था। युवती के पिता की शिकायत पर उसे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

आकाश को दो महीने पहले इस शर्त पर जमानत दी गई थी कि वह युवती को तंग नहीं करेगा। इससे पहले भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed