{"_id":"68e67c4e-b8ad-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"policeman-should-not-look-like-old-man-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी तोंद वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त हुए गृह मंत्री शिंदे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बढ़ी तोंद वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त हुए गृह मंत्री शिंदे
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 09 May 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढीले-ढाले और बढ़ी हुई तोंद वाले पुलिसकर्मी एक बार फिर निशाने पर हैं। इस बार उनकी खबर ली है गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने, जो कभी खुद भी पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टर रह चुके हैं।
विज्ञापन
शिंदे ने पुलिसकर्मियों को चुस्त बने रहने की नसीहत देते हुए कहा है कि वे बूढ़ों की तरह न दिखें।
बृहस्पतिवार को नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के स्वर्ण जयंती समारोह में शिंदे ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों को चुस्त-दुरूस्त नजर आना चाहिए ताकि आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर उन पर भरोसा कर सके।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि पुलिसकर्मियों को 75-80 साल के बूढे़ की तरह नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस जताया कि बहुत ही मामूली संख्या में लोग नागरिक सुरक्षा के वॉलेंटियर के तौर पर पंजीकृत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है सुरक्षा बल उनकी इस बात को गंभीरता से लेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर गृह सचिव आरके सिंह ने नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड का पुराना गौरव बहाल करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने नागरिक सुरक्षा के महत्व को समझते हुए इसके लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किया है।