फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   policeman rapes school girl arrested

सिपाही ने छात्रा से किया रेप, एमएमएस गांव में बांटा

Sat, 29 Sep 2012 08:48 AM IST
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Sep 2012 08:48 AM IST
विज्ञापन
policeman rapes school girl arrested

खैर में तैनात रहे एक सिपाही ने बारहवीं की एक छात्रा के साथ रेप किया और उसकी क्लिपिंग भी बना ली। पहले तो सिपाही की दहशत में छात्रा चुप रही। सिपाही उसे दुबारा अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा के न आने पर सिपाही ने एमएमएस लोगों में बांट दिये, यह जानकर छात्रा ने परिजनों को पूरा वाकया बता दिया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


खंदौली, आगरा निवासी सिपाही मोहित पुत्र महेंद्र सिंह खैर की बरका चौकी पर तैनात था। वह बरका में ही चक्की संचालक संजय के यहां किराये पर रहता था। वाकया जुलाई का है। जब 12वीं की एक छात्रा गांव से स्कूल जा रही थी। तभी आरोपी सिपाही ने उसे बातों में उलझाकर अपने कमरे पर ले गया और डरा धमका कर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने क्लिपिंग बना ली। उसने छात्रा को धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों सिपाही का अलीगढ़ से गाजियाबाद तबादला हो गया। वह गाजियाबाद जाने की तैयारी में था। जाने से पहले उसने छात्रा को कमरे पर आने की बात कही। मगर उसने इंकार कर दिया। इस पर सिपाही ने संजय की मदद से क्लिपिंग गांव भर में बंटवा दी। इसकी जानकारी परिवार तक पहुंची तो युवती ने सारा वाकया बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम परिजनों की शिकायत पर एसएसपी ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया। साथ ही आरोपी सिपाही और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार दोपहर खैर पुलिस ने सिपाही को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी सिपाही के निलंबन की कार्रवाई भी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed