{"_id":"fbde6ab928bc022ae8c8fefbad0aef03","slug":"policeman-beat-woman-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ने चोरी के आरोप में महिला को सरेआम पीटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुलिसकर्मी ने चोरी के आरोप में महिला को सरेआम पीटा
एजेंसी/जलगांव (महाराष्ट्र)
Updated Sun, 01 Mar 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
शर्मसार करने वाला महाराष्ट्र पुलिस की करतूत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें महाराष्ट्र के चालिसगांव बस अड्डे पर यात्री के आभूषण चुराने के आरोप में एक पुलिसकर्मी डंडे से महिला को सरेआम पीटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
चालिसगांव पुलिस स्टेशन प्रभारी मनोहर जाधव ने बताया कि महिला ने बस अड्डे में 21 फरवरी को एक महिला यात्री के आभूषण चुराने का प्रयास किया।
पीड़ित महिला यात्री ने जब शोर मचाया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी शशीकांत जगन्नाथ महाजन ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
साथ ही आरोपी महिला को थाने भी ले आया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन