फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police will make guilty to my father

पत्रकार जगेंद्र के बेटे ने कहा, मेरे पापा को ही दोषी बना देगी पुलिस

Sun, 14 Jun 2015 04:57 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
police will make guilty to my father

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में पत्रकार जगेंद्र सिंह की बुरी तरह जलने से हुई मौत से राजनीति हलकों में अफ़रा-तफ़री मचा दी है। एक

विज्ञापन
जून को जगेंद्र सिंह के घर पर पुलिस का छापा पड़ा था।

इसके बाद आग से बुरी तरह से झुलसे हुए जगेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। जगेंद्र ने उत्तर प्रदेश के मंत्री राममूर्ति वर्मा की कथित अवैध खनन गतिविधियों के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारियां पोस्ट की थीं।

इसका जगेंद्र की मौत से कोई संबंध हो या न हो, जगेंद्र का परिवार दहशत में है और पुलिस वालों को जगेंद्र की मौत का दोषी मानता है।

पैसे लेकर रफा दफा करो मामला

police will make guilty to my father

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय और चार दूसरे लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है, उन्हें सरकार ने निलंबित कर दिया है।

इस बीच जगेंद्र के लड़के राहुल ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करें.

उन्होंने बीबीसी के साथ बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि जिस ज़िले के पुलिसकर्मियों पर आरोप हैं, अगर वही मामले की जांच भी करें तो इसमें न्याय मिलने में संदेह है। (फोटो में पीड़ित परिवार)

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सबूत मिटा देगी

police will make guilty to my father

मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए राहुल ने कहा, "पुलिस सबूत मिटा देगी और उल्टे मेरे पापा को ही दोषी बना देगी. हम माननीय नरेंद्र मोदी से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।"

दर्दनाक मौत के लिए जगेंद्र ख़ुद जिम्मेदार थे या प्रदेश सरकार के मंत्री राम मूर्ति सिंह वर्मा या फिर स्थानीय पुलिस, यह अभी रहस्य बना हुआ है,  हालाँकि जगेंद्र के परिजनों का आरोप है कि पांच पुलिसकर्मियों ने ही जगेंद्र को जलाया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed