फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police use decoy of aasaram to dotch mediapersons

जब कोर्ट में पहुंचा आसाराम बापू का डुप्लीकेट

Wed, 04 Sep 2013 04:41 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
police use decoy of aasaram to dotch mediapersons

जब से 72 वर्षीय विवादास्पद आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू को जोधपुर लाया गया है, जोधपुर पुलिस के पास जरा फुरसत नहीं है।

विज्ञापन


मामले के सबूत जुटाने और आसाराम के हुड़दंगी समर्थकों को काबू करने में जुटी पुलिस मीडियाकर्मियों को झांसा देने के लिए नई-नई तरकीबें आजमा रही है।

हर रोज दो संवाददाता सम्मेलन के बावजूद मीडिया एक्सक्लूसिव फुटेज के लिए न जाने क्या-क्या कर रहा है और पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आसाराम समर्थकों ने डीसीपी को दी धमकी


कसे हुए प्लान के तहत पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को छकाने के लिए एक नकली आसाराम का सहारा लिया।

आसाराम को जहां स्थानीय अदालत से जेल ले जाया जा रहा था, वहीं सफेद धोती, शॉल और तौलिए से चेहरा ढंके नकली आसाराम को पुलिस वैन में बैठाया गया, ताकि मीडियाकर्मियों को भ्रम में डाला जा सके।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि मीडिया 3 किलोमीटर और कई घंटे तक इसी नकली आसाराम का पीछा करती रही। इस बीच पुलिस बस में आसाराम को सुरक्षित रास्ते से निकाल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इसमें भी पोल खुल गई और कुछ मीडियाकर्मियों को इसका अंदाजा हो गया, जो फुटेज लेने के लिए बस पर चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed