फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police team beaten by mob in bahedi

भीड़ का पुलिस पर हमला, दरोगा-सिपाही को पीटा

Wed, 02 Sep 2015 08:14 AM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
police team beaten by mob in bahedi

तहसील के बार्डर पर बसे फैजगंज कमठैना गांव में दो पक्षों में चल रहे पगधार के विवाद में मंगलवार को पुलिस निशाने पर आ गई। मारपीट और फायरिंग की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस जब खुद को सपा नेता बताने वाले आरोपी कोटेदार को गिरफ्तार कर ले जाने लगी तो एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


दरोगा और सिपाही को पीटा गया। सिपाही की रायफल छीनकर जमीन पर पटक दी गई। इंस्पेक्टर और सीओ के पहुंचने पर भी लोग शांत नहीं हुए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा, पुलिस से मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालना, रायफल तोड़ना और जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे तौफीक अहमद और मनोज कुमार यादव के बीच पगधार लगाने को लेकर बहस हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को समझा कर शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद तौफीक, शौकीन शाह, शमशाद शाह, यासीन और मोबीन ने मनोज कुमार के घर चढ़ाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधाधुंध फायरिंग की गई

police team beaten by mob in bahedi

तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग की गई। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। मनोज पक्ष के लोगों ने तौफीक अहमद को पकड़कर पीटा और तमंचे सहित कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद गांवके कुंवर प्रताप की सूचना पर सिरसा चौकी से प्रभारी खीम सिंह जलाल, सिपाही विनय कुमार, अभय कुमार, उमेश चंद्र और विजेंद्र गांव पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया।

पुलिस वाले जब तौफीक को अपने साथ ले जाने लगे तो उसके चार साथियों ने इसका विरोध किया। पहले पुलिस से गाली गलौज की फिर धक्का मुक्की कर दी। उनके समर्थन में गांव के अन्य लोग भी आ गए और पुलिस वालों को दौड़ाकर पीट दिया।

रायफल छीनकर जमीन पर पटकी

police team beaten by mob in bahedi

तौफीक ने सिपाही विनय कुमार की रायफल छीन कर जमीन पर पटक दी। भीड़ ने दरोगा खीम सिंह और सिपाही विनय कुमार को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह यादव और सीओ प्रमोद यादव भी दलबल के साथ पहुंच गए।

पुलिस बल देखकर गांव में भगदड़ मच गई। तौफीक ने खुद को सपा नेता बताकर गिरफ्तारी करने पर वर्दी उतरवाने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने उसकी जमकर धुनाई की और थाने ले आई।  पुलिस ने तौफीक शाह, तौफीक, शौकीन शाह, शमशाद शाह, यासीन और मोबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

तौफीक पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करता है। उसने गांव में बलवा किया है और पुलिस टीम पर भी हमला किया है। इस तरह का अपराध करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
-प्रमोद यादव सीओ बहेड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed