फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police stopped the caravan of former minister

पैसे बांटने के शक में पुलिस ने रोका पूर्व सांसद का काफिला

Sat, 27 Feb 2016 04:28 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 04:28 AM IST
विज्ञापन
police stopped the caravan of former minister

विधान परिषद चुनाव में पैसा बांटने के शक में पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के काफिले को शुक्रवार की शाम रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर में रोक लिया। पुलिस ने काफिले में शामिल सभी गाड़ियों की तलाशी ली। जहां समर्थकों और पुलिस में हल्की धक्कामुक्की भी हुई। काफी लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस ने संयम बरता। इस बीच पूर्व सांसद और सीओ से तीखी बहस भी हुई।

विज्ञापन


पूर्व सांसद धनंजय सिंह बसपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू के समर्थन में प्रचार के लिए रामपुर में क्षेत्र में गए थे। जैसे ही वह जमालापुर चौराहे पर पहुंचे कि सीओ मड़ियाहूं हितेंद्र कृष्ण, एसओ नेवढ़िया, एसओ रामपुर आदि ने उनका काफिला रोक लिया और तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिसका विरोध समर्थकों ने किया तो पुलिस से उनकी धक्का मुक्की शुरू हो गई। पूर्व सांसद ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और गाड़ियों की तलाशी होने दी। पुलिस को तलाशी में कुछ खास हासिल नहीं हो सका। जबकि पुलिस का कहना था कि उन्हें शिकायत मिली थी कि पूर्व सांसद चुनाव में मतदाताओं को पैसा बांटने के लिए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता के बल पर लड़ना चाहते हैं चुनाव

police stopped the caravan of former minister

सपा प्रत्याशी सत्ता के बल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। बेवजह मेरे काफिले को सीओ ने रोका और तलाशी ली। सपा के लोग चुनाव हारते देख बौखला गए हैं। वह चाहते हैं कि लोकतंत्र में विपक्ष न रहे। हमने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत लिखित तौर पर की है।
-धनंजय सिंह, पूर्व सांसद

शिकायत मिली थी कि चुनाव में पैसा बांटा जा रहा है और वोटरों को धमकाया जा रहा है। इस पर जमालापुर में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पूर्व सांसद के काफिले को भी रोक कर चेक किया गया। लेकिन कुछ खास नहीं मिला।
-हितेंद्र कृष्ण, सीओ मड़ियाहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed