मतदान के दौरान थाने में ‘कैद’ रहे तीन थानाध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के निर्देश पर कुशीनगर जिले के तीन थानाध्यक्षों को मतदान के दौरान थानों में ही रहना पड़ा। उन्हें मतदान होने तक थाने से निकलने पर मनाही थी।
तीनों थानाध्यक्षों पर प्रत्याशी विशेष की मदद करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी।
सोमवार को सेवरही के थानेदार जैसराज यादव, तरयासुजान के थानेदार जितेंद्र बहादुर यादव और पटहेरवा के थानाध्यक्ष कमला यादव को सोमवार को मतदान के दौरान थाने के कैंपस में रहने का निर्देश दिया गया था। तीनों थानाध्यक्ष अपने-अपने थाने में रहें।
पार्टी विशेष को लाभ पहुंचाने की थी शिकायत
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों ने इन तीनों थानाध्यक्षों के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त से शिकायत की थी।
तीनों थानाध्यक्षों पर एक प्रत्याशी विशेष के लिए काम करने का आरोप था। उसी के बाद निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई की है।
इस संबंध में तमकुहीराज के सीओ विनोद यादव का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर तीनों थानाध्यक्षों को थानों पर ही रहने का निर्देश दिया गया था।