फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police station incharge gang raped rape victim.

रेप पीड़िता को बुलाकर दरोगा ने किया गैंगरेप

Wed, 14 Jan 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा (रामपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा (रामपुर) Updated Wed, 14 Jan 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
police station incharge gang raped rape victim.

रामपुर के टांडा में दुष्कर्म के मामले की विवेचना कर रहे दढ़ियाल चौकी के तत्कालीन प्रभारी पर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


एक महिला ने दरोगा और उसके दो साथियों पर रेप करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

क्षेत्र की महिला ने दढ़ियाल चौकी के इंचार्ज रहे आर के मिश्रा पर रेप करने का आरोप लगाया है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि छह फरवरी 2014 को कुछ लोगों ने उसके साथ रेप किया था, जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन

आवास पर दरोगा ने महिला को बुलाया

police station incharge gang raped rape victim.

महिला से रेप की घटना की तफ्तीश चौकी इंचार्ज आर के मिश्रा को सौंपी गई थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान विवेचक ने महिला के बयान दर्ज नहीं किए और न ही न्यायालय में बयान दर्ज कराए।

आरोप है कि 31 जुलाई 2014 की शाम को चौकी इंचार्ज ने चौकी स्थित आवास पर रात आठ बजे उसे बुलाया। चौकी इंचार्ज और उनके दो साथी शराब के नशे में थे। तीनों ने उसके साथ रिवाल्वर की बल पर बलात्कार किया। धमकी दी कि किसी को बताया तो उसके पति के खिलाफ ही बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करा देंगे।

मामले की शिकायत टांडा एसओ से लेकर एसपी तक की गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर चौकी दढ़ियाल में दरोगा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जाता है कि आर के मिश्रा इस वक्त मुरादाबाद के कटघर थाने में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed