फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   police removed name of asaduddin owaisi in mahant adityanath case

क्यों हटाया आदित्यनाथ के केस से ओवैसी का नाम?

Fri, 09 Oct 2015 07:40 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 07:40 AM IST
विज्ञापन
police removed name of asaduddin owaisi in mahant adityanath case

सांसद महंत आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में गोरखपुर पुलिस ने पहले असदुद्दीन ओवैसी पर केस दर्ज किया, फिर कुछ घंटे बाद उनका नाम हटा दिया। अब फोटो शेयर करने के मामले में गोरखपुर निवासी मो. सुल्तान पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।

विज्ञापन


बुधवार रात फेसबुक पर सदर सांसद महंत आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो शेयर किया गया। इस पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भड़क गए और वाहिनी के महानगर संयोजक और प्रभारी रामभुआल कुशवाहा ने राजघाट थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा कि 20 मई 2015 को फेसबुक के आई सपोर्ट असदुद्दीन ओवैसी के पेज पर महंत आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया गया था। बुधवार को जब मो. सुल्तान नामक व्यक्ति ने उसे शेयर किया तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई। जिससे उनमें आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दीवान की गलती से दर्ज हुआ ओवैसी का नाम'

police removed name of asaduddin owaisi in mahant adityanath case

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोरखपुर का माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। कार्यकर्ता बुधवार रात को एसएसपी लव कुमार से भी मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।

इसके बाद मो. सुल्तान और असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ राजघाट थाने में तहरीर दी गई। बृहस्पतिवार को राजघाट पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया, लेकिन विवेचना के दौरान ओवैसी का नाम हटा दिया।

'थाने के दीवान की गलती से असदुद्दीन ओवैसी का नाम रिपोर्ट में दर्ज हो गया था, लेकिन उसे हटा दिया गया है। मुकदमा केवल गोरखपुर के मो. सुल्तान के नाम पर दर्ज है। मामले की जांच के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।'
- सत्येंद्र कुमार, एसओ राजघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed